Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Benefits of Drinking Warm Water: गरम पानी पीने के क्या हैं फायदे, जाने कब पिए गर्म पानी..
  • Lifestyle
  • Top Story

Benefits of Drinking Warm Water: गरम पानी पीने के क्या हैं फायदे, जाने कब पिए गर्म पानी..

Hema Gupta February 4, 2025

Benefits of Drinking Warm Water: आजकल सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, सुबह-सवेरे उठने और रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से इससे न सिर्फ आपको नींद अच्छी आती है। बल्कि वजन घटाने से लेकर त्वचा की चमक , पाचन तंत्र तक कई समस्याओं का समाधान करता है। और गर्म पानी पीना सर्दियों में होने वाली खांसी या जुकाम के लिए ही फायदेमंद होता है। आइए जाने गरम पानी पीने से क्या क्या फायदे होते है।

Read More: CM Sai World Cancer Day Awareness: “हम सभी कैंसर की प्रति स्वयं जागरूक रहें,जन-जागरूकता हेतु संकल्पित हों” – सीएम साय..

गरम पानी पीने के फायदे..

1. वजन घटाने में मददगार..

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। वहीं रात को सोने से पहले गर्म पानी पीते हैं, तो इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है, और आप ओवरईटिंग से बच सकते है। अगर इसमें नींबू और शहद मिला लिया जाए, तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है।

2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

गरम पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और पेट की समस्याएं, जैसे गैस, अपच और कब्ज, दूर होती हैं। यह पेट में जमी गंदगी को साफ करके आंतों को स्वस्थ रखता है।

3. शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद

गर्म पानी अपने आप में एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। वर्कआउट करते समय इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है, और पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को साफ करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसके अलावा आप इसे नींबू या ग्रीन टी के साथ भी पी सकते हैं।

 

4. त्वचा को निखारने में कारगर

गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में त्वचा पर होने वाली कील-मुहांसे की समस्या से भी आप राहत पा सकते हैं, और स्किन को ग्लोइंग और शाइनी बना सकते हैं। गरम पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और झुर्रियां देर से आती हैं। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

5. बालों के लिए फायदेमंद

गरम पानी बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को झड़ने से रोकता है। यह स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बाल घने और चमकदार बनते हैं।

6. जोड़ों के दर्द में आराम

रोजाना गर्म पानी पीने से मांसपेशियों में होने वाली जकड़न से राहत मिलती है। चूंकि आजकल गलत खानपान के चलते युवा कम उम्र में ही बॉडी पेन से परेशान रहने लगे हैं, ऐसे में हल्के गुनगुने गर्म पानी को रूटीन का हिस्सा बना लेना ही समझदारी है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और जोड़ों में चिकनाहट बनाए रखता है। इससे फिजिकल एक्टिविटी के बाद मांसपेशियों में होने वाला तनाव भी कम होता है।

Benefits of Drinking Warm Water: गरम पानी पीने का सही समय

1. सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

2. भोजन के बाद गरम पानी पीने से पाचन अच्छा होता है और फैट जल्दी नहीं जमता।

3.रात को सोने से पहले गरम पानी पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।

4. एक्सरसाइज के बाद गरम पानी पीने से मांसपेशियों की थकान दूर होती है और शरीर जल्दी रिकवर करता है।

 

किन लोगों को गरम पानी पीने में रखनी चाहिए सावधानी

1.हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अत्यधिक गरम पानी न पिएं।

2.गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही ज्यादा गरम पानी पिएं।

3.एसिडिटी की समस्या वाले लोग अधिक मात्रा में गरम पानी पीने से बचें।

गरम पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। अगर आप इसे सही समय पर और सही तरीके से पिएंगे, तो आपकी सेहत पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami Tribute Martyrs: चौरी चौरा घटना की 103वीं वर्षगांठ, सीएम धामी ने सभी अमर शहीदों को किया नमन
Next: Dhar posted ASI Suicide: धार में तैनात ASI ने लगाई फांसी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.