Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Drinking Lassi in Summer: सेहत, स्वाद और ठंडक का संपूर्ण मिश्रण…
  • Lifestyle

Benefits of Drinking Lassi in Summer: सेहत, स्वाद और ठंडक का संपूर्ण मिश्रण…

Hema Gupta May 23, 2025

Benefits of Drinking Lassi in Summer: गर्मियों की तपती धूप, शरीर से बहता पसीना और थकान भरे दिन – ऐसे मौसम में अगर कुछ राहत दे सकता है, तो वो है एक ठंडी, मलाईदार, मीठी या नमकीन लस्सी। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लस्सी को सिर्फ पेय पदार्थ नहीं, बल्कि एक संजीवनी ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद दही, पानी और मसाले शरीर को शीतलता देने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

Read More: Daily Yoga Benefits: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे…

आयुर्वेद के अनुसार, लस्सी त्रिदोषशामक यानी वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करती है। खासकर गर्मियों में यह पित्त दोष को शांत करती है, जिससे शरीर में गर्मी के कारण होने वाली समस्याएं दूर होती हैं।

गर्मी में लस्सी पीने के फायदे…

1. गर्मी से दे राहत…

लस्सी का सबसे बड़ा फायदा है – यह शरीर का तापमान नियंत्रित करती है। भीषण गर्मी और लू के समय जब शरीर अधिक गर्म हो जाता है, तो लस्सी इंटर्नल कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है।

2. हाइड्रेशन बनाए रखे…

लस्सी में मौजूद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। गर्मियों में जब पसीना ज्यादा निकलता है, तो शरीर से नमक और मिनरल्स भी निकल जाते हैं। लस्सी उन्हें वापस लाने में मदद करती है।

3. पेट के लिए फायदेमंद…

दही से बनी लस्सी प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर करते हैं, जिससे एसिडिटी, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

4. भूख बढ़ाए और पाचन में करे सुधार..

नमकीन लस्सी में जब भुना जीरा, सेंधा नमक और पुदीना मिलाया जाता है, तो यह एक प्राकृतिक डाइजेस्टिव ड्रिंक बन जाती है। यह लिवर को सक्रिय करती है और भोजन के प्रति भूख बढ़ाती है।

5. एनर्जी बूस्टर..

मीठी लस्सी में जब शक्कर या गुड़ मिलाया जाता है, तो यह थके हुए शरीर को फौरन ऊर्जा प्रदान करती है। गर्मियों में कमजोरी, सुस्ती या चक्कर की स्थिति में लस्सी एक टॉनिक की तरह काम करती है।

6. तनाव और चिड़चिड़ाहट कम करें…

लस्सी में पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स मूड को शांत करते हैं और दिमाग को ठंडक देते हैं। इससे गर्मियों में होने वाली मानसिक बेचैनी और चिड़चिड़ापन कम होता है।

7. हीट स्ट्रोक से बचाव करें…

गर्मी में बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा रहता है। लस्सी का नियमित सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।

8. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी..

लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन्स त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और बालों को पोषण देते हैं। गर्मियों में स्किन रैशेज और बालों का झड़ना लस्सी से कम हो सकता है।

लस्सी पीते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?

1. बहुत ठंडी लस्सी या ज्यादा मात्रा में पीना नुकसानदायक हो सकता है।

2. रात में या भारी भोजन के तुरंत बाद लस्सी पीने से बचें।

3. जिनको सर्दी-खांसी या बलगम की शिकायत हो, वे सादा लस्सी लें या अजवायन मिलाएं।

4. डायबिटीज के मरीज मीठी लस्सी से परहेज करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Waqf Board Land Lease Auction: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि लीज नीलामी वैध, याचिका खारिज
Next:  भारत का कड़ा रुख: IMF से पाकिस्तान को मिले ऋण पर उठाए सवाल

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.