Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Corn: कार्न वजन घटाने से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद…
  • Lifestyle

Benefits of Corn: कार्न वजन घटाने से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद…

Hema Gupta April 14, 2025

Benefits of Corn: मक्का, जिसे आमतौर पर कॉर्न के नाम से जाना जाता है, यह स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जो सेहत का खजाना भी है। भारत में खासकर सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग तो हर घर में लोकप्रिय है। कॉर्न में कई प्रकार के विटामिन, खनिज तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में कॉर्न खाने के फायदे के बारे में जानेंगे।

Read More: Home Remedies Cracked Heels: अगर आप भी फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलु उपाय…

Benefits of Corn: जानिए कॉर्न खाने के फायदे…

पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं…

कॉर्न में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। यह पाचन में सहायक है।

ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत..

कॉर्न में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की मात्रा शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करती है। यदि आप सुबह के नाश्ते में उबला हुआ मक्का या भुना हुआ कॉर्न खाते हैं, तो दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है। खासकर विद्यार्थियों, श्रमिकों और खिलाड़ियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

दिल को रखे स्वस्थ..

कॉर्न में मौजूद विटामिन बी1, बी5, फोलेट और फाइबर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलिफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा देते हैं। इससे हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

मस्तिष्क के लिए लाभकारी..

कॉर्न में मौजूद विटामिन बी1 (थायमिन) दिमागी गतिविधियों को सुचारु रखने में मदद करता है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन्स को बेहतर बनाने में सहायक होता है। बुजुर्गों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। इससे स्मरशण शक्ति बढ़ती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद..

कॉर्न में फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भ्रूण के विकास में मदद करता है और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स जैसी समस्याओं से बचाव करता है। मक्के का सेवन गर्भावस्था के दौरान एक सुरक्षित और पोषण के लिए फायदेमंद है।

वजन कम करने में मददगार..

कॉर्न में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन कम करने में सहायक होते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे बार-बार खाने की आदत पर नियंत्रण किया जा सकता है। उबला हुआ कॉर्न एक हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है जो वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। और मार्केट में इसका एक रुप कॉर्न फ्लेक्स भी जिसे कई लोग दूध के साथ खाते हैं।

आंखों की रौशनी बढ़ाएं…

कॉर्न में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक दो प्रमुख कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ये आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली नेत्र समस्याओं जैसे मोतियाबिंद और मैक्युलर डिजनरेशन से बचाव करने में मददगार होते हैं।

Benefits of Corn: हड्डियों को मजबूत बनाएं..

कॉर्न में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे खनिज तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। नियमित रूप से मक्के का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: LSG vs CSK Today Match: लगातार 5 हार के बाद जीत की तलाश में CSK, जाने हेड टू हेड…
Next: MP IAS Officers Transfer : मोहन सरकार की नई फील्डिंग

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.