Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Coconut for Skin: जानिए नारियल स्किन के लिए कैसे फायदेमंद…
  • Lifestyle

Benefits of Coconut for Skin: जानिए नारियल स्किन के लिए कैसे फायदेमंद…

Hema Gupta April 12, 2025

Benefits of Coconut for Skin: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां प्रदूषण, तनाव और अस्वस्थ खानपान हमारी त्वचा को बेजान और डार्क बना देता है। वहीं प्रकृति में ऐसे बहुत सी चीजे है, जिसके साइड इफेक्ट नहीं होते और वो हमारी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाते हैं। उसमें से एक नारियल है, इसका तेल हो, पानी हो या उसकी मलाई यह संपूर्ण फल त्वचा की देखभाल के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। आज हम नारियल से स्किन को क्या- क्या फायदे है इस बारे में बताएंगे।

Read More: Hair Growth Tips: जानिए बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय..

Benefits of Coconut for Skin: जानिए कैसे नारियल फायदेमंद…

नारियल तेल…

यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। नारियल का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। इसमें लॉरिक एसिड और फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं में समाहित होकर उन्हें पोषण देते हैं। रात को सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके चेहरे और शरीर पर मालिश करें। रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें।

1. रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाता है
2. स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है
3. ठंडी जगहों में त्वचा फटने से बचाता है
4. एंटी-एजिंग गुणों के कारण झुर्रियां कम करता है

नारियल पानी…

यह शरीर को हाइड्रेट करता है, साथ ही त्वचा को भी भीतर से निखारता है। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और त्वचा को पिंपल्स व दाग-धब्बों से बचाता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा नारियल पानी पिएं। साथ ही इसे कॉटन बॉल से चेहरे पर भी लगाए इससे निखार मिलता है।

1. स्किन डिटॉक्स करें।
2. ब्रेकआउट्स और मुंहासों से राहत दे।
3. स्किन टोन को समान बनाता है
4. कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है

नारियल की मलाई

इसका उपयोग फेस मास्क के रूप में करते हैं। नारियल की ताजी मलाई त्वचा के लिए एक शानदार नेचुरल फेस मास्क है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। ताजा मलाई को पीसकर या मसलकर सीधे चेहरे पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

1. त्वचा की सूजन और जलन को कम करे।
2. ड्राय पैचेज और स्किन इरिटेशन में राहत।
3. स्किन को मुलायम और चमकदार बनाए।

नारियल तेल.. स्क्रब के रूप में

इसका उपयोग स्क्रब के रूप में उपयोग करे। नारियल तेल में चीनी या कॉफी पाउडर मिलाकर एक नैचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह डेड स्किन हटाने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। हफ्ते में 1–2 बार प्रयोग करें।

1. त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
2. रोमछिद्रों को साफ करे।
3. स्किन को स्मूथ बनाए।

नारियल का तेल और हल्दी

यह नेचुरल ट्रीटमेंट है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और नारियल तेल उन्हें त्वचा में गहराई तक पहुंचाने में सहायक होता है। 1 चम्मच नारियल तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

1. पिंपल्स और एक्ने को ठीक करे।
2. स्किन इन्फेक्शन में राहत।
3. स्किन टोन को क्लियर करे।

सनबर्न और टैनिंग में राहत दे..

नारियल का तेल त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो सनबर्न से राहत देती हैं। सनबर्न वाली जगह पर नारियल तेल लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसे दिन में 2–3 बार दोहराया जा सकता है।

1. त्वचा की जलन कम करे।
2. स्किन को ठंडक दें।
3. टैन हटाने में मदद करे।

मेकअप रिमूवर के रूप में..

नारियल का तेल एक शानदार नैचुरल मेकअप रिमूवर है, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए सफाई करता है। थोड़ा सा नारियल तेल कॉटन पर लें और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे वाटरप्रूफ मेकअप भी आसानी से हट जाएगा।

Benefits of Coconut for Skin: Conclusion निष्कर्ष..

नारियल केवल एक फल नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण स्किन केयर समाधान है। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है। रासायनिक उत्पादों की तुलना में यह ज्यादा सुरक्षित, किफायती और प्रभावशाली विकल्प है। यह हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SRH vs PBKS Today Match: सनराइजर्स को जीत की दरकार..
Next: Bhopal Husband’s Self-Immolation Attempt During Wife’s Police Complaint : पत्नी थाने में गई रिपोर्ट लिखाने,बाहर पति ने लगा ली आग

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.