Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP bees attack news : डिंडोरी में किसानों पर मधुमक्खियों का कहर
  • मध्य प्रदेश

MP bees attack news : डिंडोरी में किसानों पर मधुमक्खियों का कहर

Narendra Singh April 1, 2025
मधुमक्खी
मधुमक्खी

MP bees attack news : एक की मौत; 5 की हालत गंभीर

MP bees attack news : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मधुमक्खियों ने खेत में गेहूं काट रहे किसानों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक किसान की मौत हो गई, जबकि अन्य 13 किसान घायल हो गए. घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.

किसानों पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खी

मध्य प्रदेश डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. खेत में फसल काटने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का डिंडोरी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मधुमक्खियों ने किया हमला

आग से उठे धुएं के कारण पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों का झुंड आक्रामक हो गया. मधुमक्खियों ने महिलाओं और गेहूं काट रहे लोगों पर हमला बोल दिया. किसी तरह कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली. हमले के दौरान, जिसको जो मिला सभी ने अपने आप को छुपा लिया, लेकिन कुछ लोग मधुमक्खियों में घेरे में आ गए. मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा, जिससे फगुआ धुर्वे की मौत हो गई, जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए, जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है. बचाने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी मधुमक्खिओ ने भी अपना शिकार बना लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

हर साल बड़ी संख्या में मजदूर अन्य इलाकों में फसल कटाई के लिए पलायन करते हैं, लेकिन इस तरह के हादसे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि खेतों में मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

किसान रखे ध्यान

मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए खेतों में आग जलाने या धुआं करने से बचना चाहिए. खासकर जहां पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते हों. यदि मधुमक्खियां हमला करें तो भागने के बजाय जमीन पर लेट जाना चाहिए और अपने चेहरे को कपड़े से ढक लेना चाहिए. यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि प्राकृतिक आपदाओं और वन्यजीवों के खतरे से निपटने के लिए किसानों और मजदूरों को जागरूक किया जाए और प्रशासन इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए.

Read More :- Chardham Yatra 2025: कपाट खुलने की तैयारियां शुरू,बीकेटीसी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Click this:  लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ujjain temple MP Liquor Ban : एमपी के 19 धार्मिक जगहों पर आज से शराबबंदी
Next: Jabalpur cyber crime : फोटो पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 3 लाख

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.