Disadvantages of Eating in Bed: ठंड का मौसम चल रहा है, ऐसे में कई लोग ठंड और कई लोग आलस्य की वजह से बिस्तर में बैठकर खाना खाते है। कई लोग खाना खाते हुए टीवी, लैपटॉप और मोबइल चलाते है। लेकिन क्या आप जानते है, ये आदते आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं। आइए जानते है इससे जुड़ी समस्या के बारें में…
बिस्तर पर खाना खाने के नुकसान:
पाचन से जुड़ी समस्या
बेड में खाना खाने से अपने पाचन तंत्र में असर पढ़ता है। क्योकि इससे आपके पेट में दबाव बढ़ता है। इससे गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडी की प्रॉब्लम होती है। खासकर जो लोग पाचन और एसिडिटी से पहले से परेशान है उन्हें तो बेड पर बिल्कुल खाना नहीं खाना चाहिए।
बिस्तर पर खाना खाने के नुकसान: ओवरईटिंग बढ़ सकता है खतरा
बेड पर खाना खाते और टीवी देखकर खाना खाते समय हमारा ध्यान नहीं जाता कितना खाया और हम कई बार ज्यादा खाना खा लेते हैं। इससे मोटापा बढ़ता है। और सेहत खराब होने की संभवना बढ़ जाती है।

हाइजीन से जुड़ी परेशानियां
बेड पर खाना खाने से खाने के छोटे-छोटे टुकड़े चादर, गद्दे और तकिए में गिर जाते हैं, जिससे फंगस, बैक्टीरिया और कीड़े वहां जमा हो सकते है। इससे आपको कई एलर्जी हो सकती है। इतना ही नहीं शरीर में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। अस्थमा या एलर्जी वाले लोगों के लिए बेड पर खाने से समस्या बढ़ सकती है।
नींद पर पड़ता है बुरा असर
अगर आप जिस बिस्तर पर सोते है, उसी जगह खाना खाते है। तो बेड पर खाना गिर जाता है, जिससे कई बार कुछ अन्न के दाने अगर बेड पर रह गए तो वहां बैक्टिरिया हो सकते है। जिससे हमारी हेल्थ पर असर पड़ता है। और खाने के बाद तुरंत सोने से हार्टबर्न और नींद की समस्या आती है।
NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.
