लोकेशन – ब्यौहारी
रिपोर्टर अशोक कुमार तिवारी
तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर परिषद तोड़ रही घरों का शौचालय l
ब्यौहारी-जनपद पंचायत के अंतर्गत नगर परिषद खांड के वार्ड क्रमांक 15 में तालाब का सौंदर्यीकरण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है जहां पर ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक विटिया केवट जो विकलांग है और संत कुमार केवट का शासकीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए शौचालय को भी तोड़ दिया गया है इसके अलावा कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा जंगल विभाग के पत्थर चोरी करके तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है नगरवासियों ने मांग की है कि जिनका नुकसान हुआ है उनके नुकसान की भरपाई ठेकेदार द्वारा की जाए एवं जो चोरी का पत्थर उपयोग किया जा रहा है उस पर भी कार्रवाई की जाए।
जंगल से पत्थर के अवैध उत्खनन की सूचना मिली है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
