Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup Trophy Controversy: BCCI और ACC में टकराव जारी, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI और ACC में टकराव जारी, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार!

Hema Gupta October 12, 2025

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 खत्म हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारत को अब तक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने स्टाफ से सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी मंजूरी और मौजूदगी के बिना ट्रॉफी न तो ऑफिस से बाहर जाए और न ही किसी को सौंपी जाए।

Read More: ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक…

टॉफी अभी भी दुबई के ACC ऑफिस में..?

सूत्रो ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बताया कि- एशिया कप की ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित ACC ऑफिस में ही रखी हुई है। सूत्र के मुताबिक, नकवी अब भी इस बात पर अड़े हैं कि ट्रॉफी भारतीय टीम को उन्हीं से लेनी होगी।

यह मामला अब राजनीतक रंग भी पकड़ रहा है क्योंकि नकवी सिर्फ ACC के चेयरमैन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

भारत ने एशिया कप में पाक को हराकर जीता था खिताब…

भारत ने 28 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में विवाद खड़ा हो गया, जब जीत के बाद जब ट्रॉफी लेने की बात आई तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था

Asia Cup Trophy Controversy (1)

यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए थे। टीम इंडिया ने साफ कहा कि वे ACC के किसी अन्य अधिकारी से ट्रॉफी ले सकते हैं, लेकिन नकवी से नहीं।
इस पर नकवी मंच से उतर गए और ट्रॉफी व मेडल्स को अपने साथ ले गए।

पूरे टूर्नामेंट में दिखा भारत-पाकिस्तान तनाव…

टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव दिखा। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया।
वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी बार-बार “6-0” के इशारे कर रहे थे — जो कथित तौर पर पाकिस्तान के उस झूठे दावे पर आधारित था कि उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे।

नकवी बोले – “मैं तो कार्टून की तरह खड़ा था”

एशिया कप फाइनल के बाद, BCCI ने ACC की वार्षिक बैठक में भारत को ट्रॉफी न दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया।
इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें इस बात की कोई लिखित सूचना नहीं मिली थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी।
नकवी ने कहा –

“मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था, मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया।”

ACC दफ्तर में जमा कराई गई ट्रॉफी…

1 अक्टूबर को खबर आई कि नकवी ने बढ़ते विवाद के बाद एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है।
BCCI ने ACC की AGM में नकवी से ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने की मांग की थी।

भारत ने चेतावनी दी – ट्रॉफी नहीं लौटाई तो कार्रवाई….

भारतीय बोर्ड के अधिकारियों ने ACC में स्पष्ट कहा कि – अगर नकवी ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपते हैं, तो महाभियोग लाकर उन्हें ACC चेयरमैन पद से हटाया जा सकता है।
फिलहाल, ACC ऑफिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ट्रॉफी वहीं सुरक्षित रखी गई है।

विवाद कब सुलझेगा, इंतजार जारी…

भारत को ट्रॉफी न मिल पाने का यह मामला अब BCCI और ACC के बीच बड़ी कूटनीतिक टकराव बनता जा रहा है। एशिया कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अगर लंबे समय तक “कस्टडी में” रहेगी, तो यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस
Next: NSD भारत भवन MoU:युवा कलाकार नवीन तकनीकों से पारंपरिक कलाओं को पुनर्जीवित कर रहे हैं

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.