BCCI on Fire:BCCI ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से सीरीज गनवाने के बाद भारतीय क्रिकेट तीन के खिलाफ सख्त कदम अपनाने का फैसला कर लिया है और इसी बाबत मुंबई मे हुई रिव्यु मीटिंग मे यह फैसला लिया गया की नई गाइडलाइन्स के
अनुसार अब से कोई भी खिलाडी बीच मे प्रैक्टिस सेशन छोड़ कर नहीं जा पायेगा |
Read More: Indian Stock Market: नहीं थम रही FII की बिकवाली
BCCI on Fire: खिलाडी अभ्यास सत्र से बीच मे ही गायब हो जाते थे
BCCI on Fire: बोर्ड ने स्पष्ट दिशानिर्देश मे साफ कर दिया है की जैसा कि अब तक कोई भी खिलाडी अभ्यास सत्र से बीच मे ही गायब हो जाते थे या होटल रूम मे रुक जाते थे या प्रैक्टिस छोड़ आराम करते थे वें अब से नई गाइडलाइन्स के अनुसार ऐसा
कुछ भी नहीं कर पाएंगे और हर खिलाडी को पूरे अभ्यास सत्र के दौरान मैदान मे उपस्थित रहना अनिवार्य होगा |
BCCI on Fire: यह फैसला इसलिए भी लिया गया
BCCI on Fire: यह फैसला इसलिए भी लिया गया है ताकि खिलाडियों को भरपूर प्रैक्टिस का समय मिले और कोई भी खिलाडी बिना प्रैक्टिस सीधे कोई भी मैच और सीरीज ना खेले और इससे खेल को बढ़ावा मिले l बी सी सी आई ने सभी खिलाडियों को इस दिशा निर्देशों का सकती से पालन करने का आदेश दिया है और साथ ही कहा है की अगर कोई खिलाडी किसी भी कारण कोई भी दिशानिर्देश का पालन नहीं कर पता है तो उसे चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच से इस बाबत अनुमति लेनी होगी और अगर बिना अनुमति कोई इन दिशानिर्देशों का उलंघन करता हुआ पकड़ा जाता है तो बोर्ड उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगा |
BCCI on Fire: सैलरी और उसका बोर्ड के साथ अनुबंध भी रद्द किया जा सकता है
BCCI on Fire: कोई भी खिलाडी इन दिशानिर्देशों का उलंघन करता है तो बोर्ड अनुशासनात्मक कार्यवाही स्वरुप खिलाडी को उस टूर्नामेंट या उस सीरीज यहाँ तक की आई पी एल खेलने पर भी पाबंदी लगा सकता है साथ ही साथ ही बोर्ड द्वारा दी जा रही सैलरी और उसका बोर्ड के साथ अनुबंध भी रद्द किया जा सकता है.
