Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BCCI Changed The Rule: अब मल्टी-डे मैचों में सिर ही नहीं, गंभीर चोट पर भी मिलेगा रिप्लेसमेंट!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BCCI Changed The Rule: अब मल्टी-डे मैचों में सिर ही नहीं, गंभीर चोट पर भी मिलेगा रिप्लेसमेंट!

Hema Gupta August 16, 2025

BCCI Changed The Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू मल्टी – डे मैचों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगती है, वह प्लेयर आगे खेलने की स्थिति में नहीं है, तो टीम को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की अनुमति दी जाएगी। लेकिन उस खिलाड़ी की चोट की जांच वहां मौजूद अंपायर करेंगे वो तय करेंगे की रिप्लेसमेंट के लायक है या नहीं।

Read More: England Ireland T20 Series 2025: इंग्लैंड ने टीम का किया ऐलान, 21 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान…

आपको बता दें कि, पहले केवल सिर की चोट (Concussion) पर ही सब्स्टीट्यूट मिलता था, लेकिन अब फ्रैक्चर, डिस्लोकेशन या गंभीर चोटों पर भी नया खिलाड़ी मैदान में उतर सकेगा।

टेस्ट मैच में पंत और क्रिक हुए थे चोटिल…

हाल ही में एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में भारत के ऋषभ पंत और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स चोटिल हो गए थे। दोनों खिलाड़ी सीरीज के अहम मैचों में नहीं खेल पाए थे। इसी घटना के बाद BCCI ने यह नियम लागू करने का फैसला किया।

Rishabh Pant Injury Update

खिलाड़ियों ने दी थी राय…

पंत की चोट के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि-

“मैं बिल्कुल इसके पक्ष में हूं। अगर अंपायर और मैच रेफरी को लगे कि चोट गंभीर है, तो सब्स्टीट्यूट देना बहुत ज़रूरी है। इसमें कोई बुराई नहीं है, खासकर ऐसी सीरीज में जहां पहले तीन टेस्ट कड़े मुकाबले रहे हों। सोचिए हमें 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ता तो कितना दुर्भाग्यपूर्ण होता।”

वहीं बेन स्टोक्स ने कहा कि-

टेस्ट मैच के दौरान जब वोक्स को चोट आई थी तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि – “यह बिल्कुल मजाक है। इससे टीमें कमजोरियां ढूंढ लेंगी। आप जब 11 चुनते हैं तो चोट भी खेल का हिस्सा है। मैं कन्कशन रिप्लेसमेंट समझता हूं, क्योंकि उसमें प्लेयर की सुरक्षा की बात है। लेकिन इंजरी रिप्लेसमेंट पर बात बंद होनी चाहिए।”

BCCI ने अंपायरों को दी जानकारी..

अहमदाबाद में चल रही अंपायरों की वर्कशॉप के दौरान BCCI ने नए प्लेइंग कंडीशंस की जानकारी साझा की। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह नियम सिर्फ मल्टी-डे घरेलू मैचों में लागू होगा।

सफेद गेंद क्रिकेट जैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में यह नियम लागू नहीं होगा। वहीं, IPL में इसे लागू करने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, यह नियम CK नायडू ट्रॉफी (U-19 मल्टी-डे टूर्नामेंट) में जरूर लागू रहेगा।

जानिए क्या हुए नियमों में बदलाव…

1. गंभीर चोट पर मिलेगा रिप्लेसमेंट…

अगर खिलाड़ी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगती है और वह आगे खेलने में सक्षम नहीं होता, तो रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। यह चोट मैदान के अंदर लगी होनी चाहिए। जैसे – गेंद लगना, फ्रैक्चर या डिस्लोकेशन जैसी स्थिति।

2. अंपायर करेंगे आकलन…

ऑन-फील्ड अंपायर चोट की गंभीरता का आकलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे मैच रेफरी और टीम डॉक्टर से सलाह लेकर रिप्लेसमेंट की अनुमति देंगे।

3. टीम मैनेजर को फॉर्म जमा करना होगा…

टीम मैनेजर को मैच रेफरी को एक फॉर्म देना होगा जिसमें –

  • चोटिल खिलाड़ी का नाम
  • चोट कब और कैसे लगी
  • यह पुष्टि कि वह आगे नहीं खेल सकता

शामिल होगा। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लाइक फॉर लाइक (समान भूमिका वाला) होना चाहिए।

4. टॉस के समय सब्स्टीट्यूट लिस्ट जरूरी

रिप्लेसमेंट केवल उन्हीं खिलाड़ियों में से चुना जाएगा जिनके नाम टॉस के समय बतौर सब्स्टीट्यूट दिए गए हों।

अगर विकेटकीपर घायल हो जाए और सूची में कोई कीपर न हो, तो बाहर से कीपर बुलाने की अनुमति होगी।

5. अनुचित फायदा नहीं मिलेगा…

मैच रेफरी तभी रिप्लेसमेंट को मंजूरी देंगे जब उन्हें लगे कि इससे टीम को अनुचित फायदा नहीं मिलेगा।

6. मैच रेफरी का फैसला अंतिम होगा…

  • किसी भी टीम को अपील का अधिकार नहीं होगा।
  • रिप्लेसमेंट खिलाड़ी पर वही पेनल्टी, वार्निंग या टाइम आउट लागू रहेंगे जो चोटिल खिलाड़ी पर थे।
  • एक बार रिप्लेसमेंट मिलने के बाद चोटिल खिलाड़ी दोबारा मैच में नहीं लौट सकेगा।
  • रिकॉर्ड और आंकड़ों में दोनों खिलाड़ियों (चोटिल और रिप्लेसमेंट) को मैच खेला हुआ माना जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भिवाड़ी में नहीं थम रहा गौ-तस्करों का आतंक
Next: Love Jihad Case Ichhawar: इछावर में लव जिहाद का मामला गरमाया…हिंदू समाज का विरोध, रविवार को इछावर बंद का ऐलान

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.