Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई…

Hema Gupta May 23, 2025

BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा 24 जून से 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें एक अभ्यास मैच, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच शामिल होंगे।

Read More: GT vs LSG Match: LSG ने गुजरात को 33 रन से हराया, हार के बाद शुभमन ने किया बड़ा खुलासा!

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका…

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.55 रहा, जो किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़े हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच जिताने की क्षमता उजागर होती है।

🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨

India U19 squad for Tour of England announced.

Details 🔽

— BCCI (@BCCI) May 22, 2025

कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में..

17 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। छह मैचों में उन्होंने 206 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 187.27 और एवरेज 34.33 रहा।

इसके अलावा, उन्होंने मुंबई के लिए 9 फर्स्ट क्लास मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

पंजाब के तीन युवा खिलाड़ियों को मिली जगह, हरभजन सिंह ने दी बधाई…

पंजाब के विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, और अनमोलजीत सिंह को टीम में शामिल किया गया है। पूर्व भारतीय स्पिनर और पंजाब क्रिकेट संघ के मुख्य सलाहकार हरभजन सिंह ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी और पंजाब क्रिकेट के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि-

‘यह बहुत खुशी का दिन है क्योंकि पंजाब के तीन खिलाड़ियों को अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।’

हरभजन ने एक वीडियो संदेश में कहा..

“यह गर्व की बात है कि पंजाब के तीन होनहार खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं। मैं चाहता हूं कि वे विजयी होकर लौटें।”

विहान मल्होत्रा इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान रह चुके हैं।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि…

‘पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा भारत और बीसीसीआई के हित में काम किया है और आगे भी करता रहेगा। पंजाब के युवा भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और भारतीय टीम के लिए पंजाब से कई मज़बूत दावेदार आ रहे हैं; इसका पूरा श्रेय पीसीए को जाता है और मुझे पीसीए का हिस्सा होने पर गर्व है।’

दौरे का शेड्यूल..

1. 24 जून से दौरा शुरू होगा

2. एक अभ्यास मैच

3. 5 वनडे मुकाबले

4. 2 मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच

5. 23 जुलाई को दौरा समाप्त होगा

भारत की अंडर-19 टीम स्क्वॉड…

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kapkapi Movie Review: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का!
Next: Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंता विधायक कंवरलाल मीणा के मामले में जताई प्रतिक्रिया, बोले- निर्णय में देरी हुई

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.