Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप से हटेगा भारत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप से हटेगा भारत!

Hema Gupta May 19, 2025

BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक बार फिर क्रिकेट पर असर पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के आयोजित आगामी टूर्नामेंट्स से खुद को अलग करने का फैसला किया है। इसमें महिला इमर्जिंग एशिया कप और सितंबर में होने वाला पुरुष एशिया कप शामिल हैं।

Read More: Italian Open 2025 Alcaraz vs Sinner: सिनर की 26 मैचों की जीत पर अल्कराज ने लगाया ब्रेक…

BCCI Asia Cup 2025 Update: BCCI ने ACC को दी जानकारी…

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के ACC अध्यक्ष होने के कारण लिया गया है। मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं।

सूत्रो के अनुसार एक अधिकारी ने कहा-

“भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती, जिसका आयोजन ACC करता है, जिसका चीफ पाकिस्तान का एक मंत्री है। यह देश की भावना के खिलाफ है। हमने ACC को महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से जानकारी दे दी है और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी को भी होल्‍ड कर दिया गया है।”

BCCI सोर्स ने कहा…

यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार भारत सरकार से संपर्क में है। वहीं, बोर्ड ने महिला इमर्जिंग एशिया कप से हटने की मौखिक सूचना एसीसी को दे दी है और भविष्य की भागीदारी को भी होल्ड पर रखा गया है।

क्या अब पुरुष एशिया कप भी टलेगा?

BCCI के इस कदम से सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेती हैं। भारत के बिना टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बेहद कम है।

भारत के बिना टूर्नामेंट आर्थिक रूप से घाटे का सौदा..

सूत्रों के अनुसार, भारत के बिना एशिया कप की ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरिंग डील्स को भारी नुकसान हो सकता है।
2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने 170 मिलियन डॉलर में एशिया कप के मीडिया अधिकार खरीदे थे। यदि टूर्नामेंट स्थगित होता है, तो यह डील दोबारा बातचीत का विषय बन सकती है।

2023 का एशिया कप भी रहा था विवादित..

साल 2023 में भी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के कारण एशिया कप में बदलाव करने पड़े थे। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन भारत ने वहां खेलने से इनकार कर दिया। नतीजतन, भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाइब्रिड मॉडल पर..

पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर खेली गई थी। भारत ने अपने मैच दुबई में खेले, जिससे पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी का मौका नहीं मिला।

2012-13 में आखिरी बार भारत आया था पाकिस्तान…

पाकिस्तान की टीम ने 2012-13 में भारत का दौरा किया था, जिसमें 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले गए थे। वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।

2008 के बाद से भारत ने नहीं किया पाकिस्तान का दौरा..

भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।

2008 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई। दोनों टीमें अब सिर्फ ICC और ACC के टूर्नामेंट्स में ही आपस में भिड़ती हैं — वह भी न्यूट्रल वेन्यू पर।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  🕵️‍♂️ पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप: यूट्यूबर नवांकुर धनखड़ की गिरफ्तारी होगी
Next: मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकारः SIT जांच के आदेश!🚨

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.