BCCI guidelines: इंग्लैंड सीरीज के पहले BCCI की नई गाइडलाइन्स के अनुसार काम शुरू हो गया है, कोलकत्ता मे होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी 20 मैच के प्रैक्टिक्स के लिये सभी भारतीय खिलाडी एक ही बस से मैदान पहुंचे और किसी भी खिलाडी के लिये अलग से कोई भी वाहन की व्यवस्था नहीं की गई.
BCCI guidelines: इसके अलावा नई गाइडलाइन्स के अनुसार सभी खिलाडियों ने तय सत्र के अनुसार पूरा समय खेल अभ्यास किया ज्ञात रहे भारत और इंग्लैंड की बीच पहला टी 20 मैच 22 जनवरी को इडेन गार्डन्स, कोलकत्ता मे खेला जाना है l बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार BCCI ने स्पष्ट निर्देश मे कहा था की किसी भी खिलाडी के लिये अलग से कोई भी गाड़ी की व्यवस्था नहीं की जाएगी, तय गाइडलाइन्स के अनुसार सभी खिलाडी मैच और प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथ ही सफ़र करेंगे.
BCCI guidelines: पूर्व मे देखा गया था की खिलाडी स्टेडियम आवागमन के लिये निजी वाहनों का इस्तेमाल करते थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाकामी के बाद BCCI ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 सूत्रीय गाइडलाइन्स ज़ारी की जो अब लागू हो चुकी हैं. अभ्यास सत्र मे जाने के दौरान बस मे सबसे आगे गौतम गंभीर और उनके साथ सपोर्ट स्टाफ और कप्तान सूर्य कुमार यादव बैठे थे.
