Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • today bastar news: बस्तर में गरीबों का राशन सड़ा, चिंतलनार में 35 लाख का चावल यूं ही सड़ गया
  • छत्तीसगढ़

today bastar news: बस्तर में गरीबों का राशन सड़ा, चिंतलनार में 35 लाख का चावल यूं ही सड़ गया

Narendra Singh January 14, 2026

today bastar news: बस्तर संभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का हाल देखकर यह सवाल उठना लाज़मी है—क्या गरीबों का राशन सच में सरकार की प्राथमिकता है? कहीं गोदामों में चावल सड़ रहा है, तो कहीं दुकानों से घटिया अनाज बांटा जा रहा है। और इस पूरे खेल में जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नजर नहीं आता।

today bastar news: चिंतलनार में 35 लाख का राशन सड़ गया

सुकमा जिले के चिंतलनार स्थित गोदाम में दो पंचायतों के सैकड़ों परिवारों के हिस्से का राशन रखे-रखे खराब हो गया। यह राशन कोई मामूली मात्रा नहीं थी करीब 35 लाख रुपये से अधिक का चावल, शक्कर, गुड़ और चना। हैरानी की बात यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन यह तय नहीं कर पाया कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। इस दौरान जिले में दो कलेक्टर बदले, लेकिन फाइलें वहीं की वहीं रहीं।

today bastar news: लैब रिपोर्ट ने खोली पोल

सड़े हुए चावल की गुणवत्ता जांच रायपुर की लैब में कराई गई थी। रिपोर्ट में साफ कहा गया कि यह चावल मानव उपयोग के लायक नहीं है। इसके बाद विभाग ने चावल को नीलाम करने की कोशिश की, लेकिन दो बार टेंडर निकालने के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला। अब हालत यह है कि चावल को नष्ट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

गीदम में 18 करोड़ का चावल खराब

सिर्फ सुकमा ही नहीं, दंतेवाड़ा जिले के गीदम वेयरहाउस में भी करीब 18 करोड़ रुपये का चावल रखरखाव के अभाव में खराब हो चुका है। इतने बड़े नुकसान के बाद भी न तो किसी अधिकारी पर गाज गिरी और न ही किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.सरकार मंचों से कार्रवाई के दावे जरूर करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत उन दावों की पोल खोल रही है।

Also Read-Chief Minister Vishnu Dev Sai held a high level review meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

दुकानों में बंट रहा घटिया चावल

उधर बस्तर जिले की कई राशन दुकानों में घटिया और फफूंद लगा चावल बांटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। बकावंड ब्लॉक की कुछ दुकानों में चावल की हालत इतनी खराब थी कि कार्डधारकों ने खुलेआम आपत्ति जताई।

9 लाख का चावल पहले नष्ट, अब 35 लाख की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, चिंतलनार में पहले ही करीब 9 लाख रुपये का चावल नष्ट किया जा चुका है। अब 35 लाख रुपये के और चावल को नष्ट करने की तैयारी है। यह चावल पूरी तरह सड़ चुका है और किसी भी उपयोग के लायक नहीं बचा.

विपक्ष  ने बनाया मुद्दा

बस्तर अंचल में पीडीएस की बदहाल स्थिति ने विपक्ष को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है। सवाल सिर्फ सड़े चावल का नहीं है, सवाल उस सिस्टम का है, जिसमें गरीब का निवाला सबसे आसान शिकार बन जाता है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UP vs DC WPL Match 2026: दिल्ली और यूपी का आमना सामना आज, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश!
Next: भारत-जर्मनी रिश्ते को नई रफ्तार: भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा से राहत

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.