Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला NQAS प्रमाणन
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला NQAS प्रमाणन

Narendra Singh August 5, 2025

आयुष्मान योजना में 36 हजार कार्ड जारी

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2024 से 16 जून 2025 तक केवल बस्तर संभाग में ही कुल 130 स्वास्थ्य संस्थाओं को NQAS के अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। जिनमें 1 जिला अस्पताल, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 113 उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

नक्सल प्रभावित जिले भी श्रेणी में शामिल

इसके अलावा 65 अन्य संस्थाओं का प्रमाणीकरण कार्य जारी है। खास बात है कि नक्सल प्रभावित कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के 14 संस्थान भी इस गुणवत्ता की श्रेणी में शामिल है, जिन्हें प्रमाणपत्र दिया गया है।

बस्तर में हो रहे बेहतर काम

सरकार का दावा है कि, बस्तर संभाग में एक साल के अंदर ही 36 हजार 231 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब तक 52.6 प्रतिशत कवरेज हो चुका है और 6 हजार 816 हितग्राहियों को 8 करोड़ 22 लाख रुपए की चिकित्सा सहायता का लाभ मिल चुका है।सरकार की माने तो पिछले डेढ़ साल में बस्तर संभाग में 33 मेडिकल स्पेशलिस्ट, 117 मेडिकल ऑफिसर और 1 डेंटल सर्जन की नियुक्ति की है। इसके अलावा राज्य स्तर से 75 और जिला स्तर से 307 स्टाफ प्रबंधकीय पदों पर भर्ती पूरी की गई है। वहीं 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

बस्तर में ज्यादा फोकस – CM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर कहा कि मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के कारण ही आज यह परिवर्तन संभव हुआ है। बस्तर के लिए हमारी सरकार का विशेष फोकस है और हम इसे निरंतर मजबूत करते रहेंगे।

लोगों को मिल रहा लाभ – स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बस्तर में चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच, त्वरित उपचार और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मलेरिया के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत पूरे राज्य में, विशेषकर बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों ने अनुकरणीय उपलब्धियां दर्ज की हैं।

3 दिन बस्तर में रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य विभाग के कामों की समीक्षा करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 5 अगस्त से 7 अगस्त तक तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी और तकनीकी दल भी रहेगा। इस दौरान वे बस्तर संभाग के प्रमुख जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे।स्वशासी समिति की बैठकें लेंगे, मलेरिया मुक्त अभियान की समीक्षा करेंगे। बीजापुर और सुकमा जैसे दूरस्थ जिलों के अंतिम छोर पर बसे गांवों में जाकर भी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करेंगे।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो नजरबंद: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Next: National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.