Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे बड़वानी,जलवायु परिवर्तन को लेकर जताई गहरी चिंता
  • मध्य प्रदेश

Barwani News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे बड़वानी,जलवायु परिवर्तन को लेकर जताई गहरी चिंता

divya mistry May 26, 2025

Barwani News: बड़वानी। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बड़वानी जिले के ग्राम लोटनदेव में आयोजित गुजराती चारण समाज न्यास के कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने मौसम के असामान्य बदलाव – सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी और शाम को बारिश – को जलवायु असंतुलन का संकेत बताया और इसके पीछे वनों की अंधाधुंध कटाई को मुख्य कारण बताया।

Barwani News
Barwani News

Barwani News: मौसम के लिए चार-चार महीने तय

राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति ने हर मौसम के लिए चार-चार महीने तय किए थे, लेकिन इंसानों ने अपने स्वार्थ के चलते जंगलों को खत्म कर प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि और नक्षत्र का संबंध किसी न किसी पेड़ से है। यदि हर व्यक्ति वर्षा ऋतु में दो पेड़ लगाए और उनकी देखभाल करे, तो जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Barwani News: विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर बल दिया

कार्यक्रम में उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की समृद्धि के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। एक शिक्षित बेटी न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है, बल्कि वह अपने ससुराल का भी गौरव बढ़ाती है। राज्यपाल ने कहा, “एक शिक्षित मां सौ शिक्षकों के बराबर होती है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेटियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे ही आगे चलकर सभ्य और संस्कारी समाज की नींव रखती हैं।

जनकल्याण की दिशा में एक अहम कदम

इस अवसर पर लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षा, पेयजल और सड़क निर्माण जैसे बुनियादी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी और जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। सांसद पटेल ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रहे सिकल सेल एनीमिया और टीबी मुक्त भारत अभियान की भी सराहना की और इन स्वास्थ्य अभियानों को जनकल्याण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

जनसहयोग की अपील की

Barwani News:कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहयोग की अपील की।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का आया पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Next: CM Hemant Soren Wishes: वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा-पर्व लाए खुशहाली और समृद्धि

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.