Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani News: बड़वानी भीलखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे में पाया काबू
  • मध्य प्रदेश

Barwani News: बड़वानी भीलखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे में पाया काबू

divya mistry May 1, 2025

Barwani News: बड़वानी जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित पुराने भीलखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। गांव के पास बहने वाले एक पहाड़ी नाले में दोपहर करीब 12 बजे अचानक सूखी झाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत डीपी में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

BARWANI NEWS
BARWANI NEWS

खेतों के किनारे बने मकानों में हड़कंप मच गया

तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। स्थिति गंभीर होने पर खेतों के किनारे बने मकानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते धुएं के घने गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टी और पानी के डिब्बों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

Barwani News: पानी के टैंकर तुरंत मौके पर पहुंच गए

घटना की सूचना मिलते ही बड़वानी नगर पालिका की दमकल वाहन और पानी के टैंकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तेज हवाओं के चलते कुछ झाड़ियों में आग रुक-रुककर जलती रही।

Barwani News: प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेशसिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार बाबूसिंह नीलामा और जनपद सीईओ मोतिलाल काग सहित पुलिस बल ने स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार के अनुसार, फायर वाहन महज 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गया, जिससे आग को घरों तक फैलने से रोका जा सका।ग्रामीण गोपाल धनगर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने आसपास की सूखी झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों के पास बने पुराने मकानों से लोगों ने अपना जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग से बैंगन और अन्य सब्जी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।इस घटना ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है और आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए प्राथमिक इंतजामों की आवश्यकता को उजागर किया है।

Barwani News: बड़वानी से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट

READ MORE:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में महत्वपूर्ण कदम

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistani Actors Accounts Blocked: भारत में कई पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट हुए ब्लॉक…
Next:  26/11 मुंबई हमला मामला: NIA को तहव्वुर राणा की आवाज और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.