BARWANI NEWS: बड़वानी में श्री रामकुल्लेश्वर मंदिर का भूमिपूजन किया गया… जिसमें काले पत्थर से भव्य मंदिर बनाने के निर्देश दिए गए… इस दौरान सांसद-संत मौजूद रहे….बड़वानी में श्री रामकुल्लेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ भव्य भूमिपूजन के साथ किया गया। सुबह संतों की पावन उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

BARWANI NEWS: कई प्रमुख संतों ने किया आशीर्वाद किया प्रदान
भूमिपूजन कार्यक्रम में कई प्रमुख संतों ने भी आशीर्वाद प्रदान किया। इनमें उदयगिरीजी महाराज (हाटकेश्वर धाम, चैनपुरा), योग चैतन्यजी महाराज (दहीबैड़ा आश्रम), राघवेंद्रनंदजी महाराज (शिवांगी आश्रम, कसरावद), और शत्रुघ्नदासजी महाराज (कोटेश्वर धाम, निसरपुर) प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य महंतगण और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आशीर्वाद से भूमिपूजन सफलतापूर्वक संपन्न
मंदिर निर्माण समिति के सदस्य सचिन पुरोहित ने जानकारी दी कि संतों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से भूमिपूजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही समिति ने मंदिर निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं।
BARWANI NEWS: एक विस्तृत बैठक का आयोजन किया
भूमिपूजन के बाद एक विस्तृत बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंदिर के निर्माण कार्य की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार मंदिर को काले बसाल्ट पत्थर से भव्य और दिव्य स्वरूप में बनाया जाएगा। बैठक में निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा।
निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा
BARWANI NEWS: इसके साथ ही, मंदिर निर्माण में शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उनके सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। समिति का उद्देश्य है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बने, बल्कि शहर का गौरव भी बढ़ाए।इस पुनीत कार्य में संतों का मार्गदर्शन, जनसमुदाय का सहयोग और समिति का समर्पण मंदिर निर्माण को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
