Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BARWANI KISAN: बड़वानी में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी, कलेक्टर का पुतला रखकर जताया विरोध
  • मध्य प्रदेश

BARWANI KISAN: बड़वानी में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी, कलेक्टर का पुतला रखकर जताया विरोध

divya mistry May 2, 2025

BARWANI KISAN:  बड़वानी में भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बावजूद किसान टेंट में डटे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर गुंचा सनोबर का पुतला रखकर उसके सामने अपनी समस्याएं रखीं।

BARWANI KISAN  
BARWANI KISAN

BARWANI KISAN: एक लिखित आवेदन सौंपा

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष भगवान पटेल ने बताया कि दो-ढाई महीने पहले कलेक्टर को कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक लिखित आवेदन सौंपा गया था, जिसमें सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक की मांग की गई थी। लेकिन न तो बैठक बुलाई गई और न ही कलेक्टर ने मिलने का समय दिया। किसानों का आरोप है कि उनके द्वारा बार-बार दिए गए ज्ञापनों को प्रशासन केवल संबंधित विभागों में भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, जबकि विभागीय अधिकारी औपचारिक जवाब देकर बात खत्म कर देते हैं।

समस्याओं का तत्काल समाधान हो

BARWANI KISAN: किसानों की प्रमुख मांग है कि हर तीन महीने में कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ बैठक हो, जिससे समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। जिले के किसानों को नहरों में समय पर पानी नहीं मिल पाता, नहरों की सफाई अधूरी रहती है और खाद-बीज की आपूर्ति भी समय पर नहीं होती। इंदिरा सागर परियोजना की नहरों में पानी छोड़े जाने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन अब तक सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। किसानों को आशंका है कि सफाई न होने का बहाना बनाकर पानी छोड़ने में देरी की जाएगी।

BARWANI KISAN: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

किसान 28 अप्रैल से अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक न तो कलेक्टर और न ही कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने पहुंचा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BARWANI NEWS: बड़वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी आग से फैला धुआं, नागरिकों को हो रही परेशानी
Next: CM YOGI: सीएम योगी का निर्देश: निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी SIRF रैंकिंग में शामिल किया जाए

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.