BARWANI FIRE NEWS: बड़वानी।शहर के अंजड़ रोड स्थित कलेक्टर गुंचा सनोबर के बंगले के सामने जलसंसाधन कार्यालय के पास अचानक से बिजली के पोल में आग लग गयी। देखते ही देखते तेज आग की लपटें निकालने लगीं। और पास में लगे नीम के पेड़ को आग ने अपनी लपेट में ले लिया। पेड़ पूरा जल गया। गनीमत रही कि उक्त घटना के समय जलसंसाधन विभाग का सरकारी बंगला खाली था।

BARWANI FIRE NEWS: आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई
उक्त आग से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान किसी ने बिजली कंपनी को सूचित किया, जिससे बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल आग को बुझाने में लगा.. लोगों ने बताया कि आए दिन बिजली के खंबों पर आग लग रही है।
बिजली तारों में लग रही
आग गर्मी व लोड बढ़ने से बिजली तारों में आग लग रही है। इसका खमियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। हालत यह हो गए है कि बिजली कब आयेगी यह कहना मुश्किल है इस समय पारा आसमान छू रहा है और भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. ऐसे में बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं।फील हाल आग पर काबू पा लिया गया है..
BARWANI FIRE NEWS: बड़वानी से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट
READ MORE: BHOPAL LOVE JIHAD: लव जिहाद में एक और नया खुलासा,5 वीं पीड़िता आई सामने
