Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Barwani earthquake: बड़वानी में भूकंप के हल्के झटकों से दहशत, अलीराजपुर में रहा केंद्र
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Barwani earthquake: बड़वानी में भूकंप के हल्के झटकों से दहशत, अलीराजपुर में रहा केंद्र

Aditya Mishra May 5, 2025

शहर में महसूस किए गए कंपन

Barwani earthquake: खबर एमपी के बड़वानी जिले से है जहां जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम करीब 5:10 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कुछ क्षणों के लिए ज़मीन में हलचल महसूस हुई, जिससे लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रिया

बड़वानी निवासी अजय कानूनगो ने बताया कि उस समय उनकी पत्नी घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थीं, तभी उन्होंने मटके में हल्का कंपन देखा। उनके पड़ोसी अवधेश के घर में भी बर्तनों में कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद वे तत्काल घर से बाहर आ गए।

कार्यालयों में भी महसूस हुई हलचल

शहर के व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने जानकारी दी कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी उन्होंने ज़मीन में हलचल और सीलिंग फैन में कंपन महसूस किया। यह झटका कुछ ही क्षणों का था, लेकिन सभी को चौंका गया।

प्रशासन ने दी प्रारंभिक जानकारी

बड़वानी की प्रभारी कलेक्टर काजल जावला ने बताया कि फिलहाल बड़वानी में भूकंप की कोई आधिकारिक सूचना दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पास के अलीराजपुर ज़िले में शाम 5:10:07 पर रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है।

भूकंप का केंद्र और गहराई

Barwani earthquake: भूकंप का अभिकेंद्र अलीराजपुर जिले में, इंदौर से 164 किलोमीटर वेस्ट साउथ वेस्ट दिशा में रहा। इसका भौगोलिक स्थान 22.07° अक्षांश और 74.42° देशांतर रहा, जबकि यह झटका ज़मीन की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया।

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: PBKS vs LSG IPL 2025: दूसरे नंबर पर पहुंची पंजाब, लखनऊ को 37 रनों से हराया
Next: Kanpur building fire: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.