BARWANI BIJLI VIBHAG: खबर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से है जहां गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बड़वानी सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में जहां लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं ट्रांसफार्मर भी तेज़ गर्मी और ओवरलोडिंग की मार झेल रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।

बड़वानी में गर्मी से ट्रांसफार्मर हो रहे फेल
बड़वानी जिले में गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर हीट होकर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। खासतौर पर शहर के मुख्य सब स्टेशन पर यह समस्या लगातार सामने आ रही थी। जैसे ही ट्रांसफॉर्मर गर्म होता है, वह ट्रिप कर जाता है और बिजली सप्लाई रुक जाती है, जिससे आमजन और किसान दोनों प्रभावित होते हैं।
BARWANI BIJLI VIBHAG: बिजली विभाग का अनोखा कदम – ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के लिए कूलर
समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने एक अनोखा प्रयोग किया है। बड़वानी शहर के सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य है ट्रांसफॉर्मर का तापमान नियंत्रित रखना ताकि वह अधिक समय तक सुचारू रूप से काम कर सके।
अधिकारी बोले- ठंडक से घटती है फॉल्ट की संभावना
BARWANI BIJLI VIBHAG: बिजली विभाग के अधिकारी जनक गंगराड़े ने बताया, “गर्मी और लोड के चलते ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट होकर ट्रिप कर रहे थे। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए हमने ट्रांसफॉर्मर पर कूलर लगा दिए हैं। इससे ट्रांसफॉर्मर ठंडे रहते हैं और फॉल्ट की संभावना कम हो जाती है।”
दो साल से चल रहा है यह प्रयोग
BARWANI BIJLI VIBHAG: यह कोई नया प्रयोग नहीं है। जनक गंगराड़े के मुताबिक, पिछले दो सालों से गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचता है, तो ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए जाते हैं। इससे गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हुई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाए गए कूलर
बड़वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां-जहां ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या आई, वहां कूलर लगाए गए हैं। यह खासकर उन क्षेत्रों में फायदेमंद साबित हुआ है, जहां किसान इस समय मूंग की फसल में सिंचाई के लिए पंप चला रहे हैं और बिजली की मांग काफी बढ़ी हुई है।
BARWANI BIJLI VIBHAG: बिजली विभाग की तैयारी, जरूरत पड़ने पर और लगाएंगे कूलर
अधिकारियों का कहना है कि जहां भी ट्रांसफॉर्मर की गर्मी के कारण बिजली बाधित होगी, वहां कूलर लगाए जाएंगे। विभाग की कोशिश है कि उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिलती रहे और फील्ड स्टाफ को भी बार-बार ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए परेशान न होना पड़े।
