AI APP का शुभारंभ
इस APP को बिलासपुर के विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल गुरु के रूप में देखा जा रहा है। CM ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि Padhai With AI विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार नवाचार और समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

CM Sukhu Mobile Ban Schools: करोड़ो की सौगात
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने CM का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना और शाहतलाई स्थित चरण गंगा के सौंदर्यीकरण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
दूसरी और मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सीएम सुक्खू ने कहा प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल ले जाने पर छात्रों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। 2 बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लगातार प्रयोग के दुष्परिणामों से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में इन पर कंप्लीट बैन लगा दिया है। CM ने कहा एक-दो वार्निंग के बाद जो भी SOP हम बनाएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में मोबाइल पर बैन
CM Sukhu Mobile Ban Schools: इसके अलावा शिक्षा विभाग ने फैसला लिया कि, क्लास में बच्चों को पढ़ाने के दौरान टीचर भी क्लास रूम में मोबाइल नहीं लेकर जा सकते। अध्यापकों को सिर्फ अटेंडेंस, लर्निंग एप्स आदि के लिए ही मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य अध्यापक और प्रिंसिपल जवाबदेह होंगे। नियमों के उल्लंघन पर छात्र, शिक्षक पर कार्रवाई होगी। साथ ही स्कूल मुखिया के खिलाफ भी एक्शन होगा।
