Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Barsana’s Lathi Mar Holi: इंदौर में होगी बरसाना की लट्ठ मार होल
  • मध्य प्रदेश

Barsana’s Lathi Mar Holi: इंदौर में होगी बरसाना की लट्ठ मार होल

Narendra Singh March 10, 2025

Barsana’s Lathi Mar Holi: 8 हजार किलो टेशू के फूलों से तैयार होगा गुलाल

Barsana’s Lathi Mar Holi: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकालने की परंपरा सालों पुरानी है। इस वर्ष भी यह आयोजन धूमधाम से किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों को गेर में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।

Barsana’s Lathi Mar Holi: गैर देखने आते लाखों लोग

Barsana’s Lathi Mar Holi: यह गेर टोरी कॉर्नर से शुरू होकर राजबाड़ा तक पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। लाखों लोग दूर-दूर से इसे देखने आते हैं, और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस उत्सव का आनंद उठाते हैं। विभिन्न संस्थाएं अपनी-अपनी पारंपरिक गेर निकालती हैं।

75वां समरसता गेर

Barsana’s Lathi Mar Holi: इन्हीं में से एक प्रमुख संस्था सृजन है, जो संगम कार्नर चल समारोह समिति के नाम से गेर निकालती आ रही है। इस बार समिति की परंपरागत समरसता गेर का 75वां वर्ष रहेगा। संस्था के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल और संयोजक महेश दलोदरा ने बताया कि इस वर्ष गेर में प्रमुख आकर्षण बरसाना की लट्ठमार होली होगी, जिसे एक विशेष टीम प्रस्तुत करेगी। साथ ही, भगवान राधा-कृष्ण की जोड़ी रासलीला करेगी, और बांके बिहारी का विशालकाय ढोल मुख्य आकर्षण रहेगा। देशभक्ति और सद्भावना के संदेश के साथ युवाओं की टोली भांगड़ा करती हुई चलेगी।

8,000 किलो टेसू के फूलों से बना उड़ेगा गुलाल

गेर के दौरान एक ओर जहां डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आएंगे, वहीं 200 फीट ऊंचाई तक पानी की मिसाइलें छोड़ी जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को भिगोएंगी। राजबाड़ा पर 8,000 किलो टेसू के फूलों से बने गुलाल से तिरंगे की आकृति उकेरी जाएगी। पृथ्वी मिसाइल से सुगंधित गुलाल उड़ाकर लोगों का स्वागत किया जाएगा, जबकि अग्नि मिसाइल से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी।

मालवा की पगड़ी पहनाकर स्वागत

गेर शुरू होने से पहले, इसके सभी पुराने आयोजकों का मालवा की पगड़ी पहनाकर सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद शंकर लालवानी, राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संत समाज भी इस आयोजन में आशीर्वाद देने पहुंचेगा।

कोचिंग-कॉलेज से हर किसी को निमंत्रण

गेर के सुचारू संचालन के लिए 25 समितियों के 500 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, जनता को स्वच्छता बनाए रखने और त्योहार को शालीनता से मनाने का संदेश दिया जा रहा है। इस ऐतिहासिक गेर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। एक लाख से अधिक युवाओं को घर-घर, कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों, व्यापारिक क्षेत्रों और आसपास के गांवों में जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Vidhan Sabha Budget: काले नकाब पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
Next: Train On Holi : होली से पहले रेलवे ने चलाई 20 स्पेशल ट्रेन

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.