Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • बारां पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद
  • देश-विदेश

बारां पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद

Aditya Mishra May 27, 2025

 रिपोर्ट दर्ज, ट्रैक्टर चोरी का मामला आया सामने

Interstate Tractor Theft Gang Baran: खबर राजस्थान के बारां जिले से है जहां छबड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी ओमप्रकाश धाकड़ निवासी चावलखेड़ी रोड, छबड़ा ने 21 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई की रात उनके घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर (RJ 28 RB 6190) अज्ञात चोर चुरा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छबड़ा में प्राथमिकी क्रमांक 188/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

बतादें कि जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में, वृताधिकारी विकास कुमार और थानाधिकारी राजेश खटाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में स्थानीय थानों के अधिकारी, अनुसंधानकर्ता और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने तकनीकी और गोपनीय तरीके से जांच को अंजाम दिया।

read more: रायपुर में स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर

तकनीकी अनुसंधान से गिरोह का हुआ खुलासा

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर एक संगठित अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पता चला जो योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जिले में नाकाबंदी की और सघन पूछताछ की।

 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

पुलिस ने सावतखेड़ी, जिला गुना (मध्यप्रदेश) निवासी 18 वर्षीय हृदेश उर्फ पूनम कुशवाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। आरोपी अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पूर्व में भी कई राज्यों में ट्रैक्टर चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

 सात दिन की पुलिस रिमांड, आगे की जांच जारी

Interstate Tractor Theft Gang Baran: पुलिस ने आरोपी को न्यायालय छबड़ा में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान जिले में हुई अन्य ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

read more: चित्रकूट धाम के समेकित विकास को मिली रफ्तार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्थल निरीक्षण

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kaushambi rape Case: 65 साल की बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next: Husband attacks wife in Satna: पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.