Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • राजस्तान के बारां पुलिस ने 8 महीनों में 31 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए नष्ट
  • देश-विदेश

राजस्तान के बारां पुलिस ने 8 महीनों में 31 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए नष्ट

Aditya Mishra May 30, 2025

विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

Baran drug seizure destruction 2025: खबर राजस्थान जिले के बारां से है जहां मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिला पुलिस ने 30 मई 2025 को कुल 3 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये की कीमत के जब्तशुदा मादक पदार्थों और उपकरणों को नष्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर 15 से 30 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। नष्टीकरण की प्रक्रिया रिजर्व पुलिस लाइन, बारां में जिला औषधि व्ययन समिति की देखरेख में की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी की अहम भूमिका रही।

read more: गांव का पानी गांव में रखने की दिशा में गुजरात ने शुरू किया कुएं रिचार्ज अभियान!”

80 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का अग्नि द्वारा नष्टीकरण

बारां जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 80 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों में शामिल थे –

  • स्मैक: 390.24 ग्राम (कीमत 78.04 लाख रुपये)
  • गांजा: 109 किलो 289 ग्राम (कीमत 54.64 लाख रुपये)
  • डोडा चूरा: 1421.85 किलोग्राम (कीमत 2.13 करोड़ रुपये)
    इसके अलावा स्मैक पीने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया। सभी वस्तुओं का नष्टीकरण अग्नि द्वारा जलाकर किया गया।

पहले भी की जा चुकी हैं बड़ी कार्रवाइयाँ

इससे पूर्व 20 सितंबर 2024 को भी जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा 292 प्रकरणों में जब्त 21 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया था। इसके अलावा 25 जनवरी 2025 को 192 प्रकरणों के तहत जब्त 6.54 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को भी इसी प्रकार नष्ट किया गया था।

8 महीनों में कुल 564 प्रकरणों का निपटान

सितंबर 2024 से मई 2025 तक की 8 महीनों की अवधि में जिला औषधि व्ययन समिति बारां ने कुल 564 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया है। इनका कुल बाजार मूल्य 31 करोड़ 14 लाख 27 हजार 725 रुपये आँका गया है, जिसे सफलतापूर्वक समाप्त कर मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान: नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति

Baran drug seizure destruction 2025: पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। जब्त मादक वस्तुओं का समय पर निपटान और नष्ट करना इस दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे नशा तस्करी और सेवन के खिलाफ सजग रहें और पुलिस को समय पर सूचना दें।

read more: बारां जिला परिषद की बैठक में विकास और जनसुविधाओं पर जोर, पेयजल व स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बारां जिला परिषद की बैठक में विकास और जनसुविधाओं पर जोर, पेयजल व स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश
Next: IPL 2025: रोहित की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया, क्वालीफायर-2 में पहुंची MI

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.