Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • BARAN MURDER: बारां: शराब के नशे में मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

BARAN MURDER: बारां: शराब के नशे में मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

divya mistry June 1, 2025

BARAN MURDER: राजस्थान के बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने जानकारी दी कि 21 मई 2025 को ग्राम पंचेल खुर्द में विजय रेगर ने अपनी मां श्रीमती चंद्रकांति बाई रेगर के सिर पर पत्थर की पट्टी से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान कोटा मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई।

BARAN MURDER
BARAN MURDER

BARAN MURDER: विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

घटना का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, वृताधिकारी सोजी लाल मीणा और थानाधिकारी दिग्विजय सिंह की निगरानी में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

BARAN MURDER: पट्टी उठाकर अपनी मां के सिर पर जोर से मार

इस घटना की रिपोर्ट मृतका की बेटी गायत्री बाई रेगर ने 29 मई 2025 को कोटा मेडिकल कॉलेज में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह 21 मई को अपने पीहर पंचेल खुर्द आई थीं। उसी दिन उनके बड़े भाई विजय ने शराब पी रखी थी और मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने उसे ₹500 दिए, लेकिन विजय ने दोबारा शराब पी और घर लौटकर झगड़ा करने लगा। विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर पास ही रखी पत्थर की पट्टी उठाकर अपनी मां के सिर पर जोर से मार दी।

BARAN MURDER: कई दिनों तक इलाज चलने के बाद, अंततः उनकी मृत्यु हो गई

चोट इतनी गंभीर थी कि चंद्रकांति बाई तुरंत बेहोश हो गईं और उनके नाक से खून बहने लगा। विजय ने उन्हें घसीटा भी। इसके बाद गायत्री और उनके चाचा बद्रीलाल उन्हें लेकर अंता अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद, अंततः उनकी मृत्यु हो गई।

BARAN MURDER: शराब के नशे में उसने यह कृत्य किया

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अंता में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी विजय कुमार रेगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उसने यह कृत्य किया।

शराब के नशे में उसने यह कृत्य किया

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और शराब के नशे में उसने यह कृत्य किया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ईरान के पास अब ‘परमाणु बम’ बनाने जितना यूरेनियम : IAEA की चौंकाने वाली रिपोर्ट पर मचा हड़कंप
Next: JN.1 वैरिएंट : भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.