Baran forest: बारां, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में वन विभाग ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उप वन संरक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई शाहाबाद क्षेत्र के मटियाखरा, फ़रेदुआ और पाजनटोरी गांवों में की गई, जहां कुल मिलाकर लगभग 480 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Baran forest: किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त
इस अभियान में शाहाबाद, केलवाड़ा और नाहरगढ़ रेंज की संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया और समन्वयपूर्वक कार्रवाई को सफल बनाया। वन विभाग की इस संगठित कार्रवाई ने अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं
उप वन संरक्षक अनिल यादव ने जानकारी दी कि विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे वन भूमि पर कब्जा न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Baran forest: संसाधनों की रक्षा करना भी
यादव ने यह भी बताया कि वन क्षेत्र की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसी कार्रवाइयाँ आवश्यक हैं। वन विभाग का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी है।
Baran forest: वन क्षेत्र को पुनः संरक्षित किया जा सकेगा
यह कार्रवाई जिले में वन भूमि संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे पर्यावरण सुरक्षा को बल मिलेगा और वन क्षेत्र को पुनः संरक्षित किया जा सकेगा।
READ MORE: बारां अटल भू जल योजना के अंतर्गत निर्मित एनिकट का निरीक्षण
