Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Baran Doctor Murder Case: कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. वैभव चावला की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

Baran Doctor Murder Case: कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. वैभव चावला की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

himani Shrotiya May 26, 2025

Baran Doctor Murder Case: राजस्थान के बारां जिले के कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. वैभव चावला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों, अशोक कुमार वर्मा और शंकरलाल बैरवा, को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी उसी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे, जहां डॉ. वैभव चावला ड्यूटी करते थे। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश और कार्यस्थल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते की गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

पार्वती नदी में तैरता मिला शव

18 मई 2025 को बारां सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोटड़ी सूंड़ा गांव के पास पार्वती नदी के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी है, साथ ही कुछ कपड़े और एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थानाधिकारी हीरालाल पूनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मोटरसाइकिल कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. वैभव चावला की निकली। पुलिस ने डॉ. वैभव के परिजनों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाया। तलाशी के दौरान पार्वती नदी के एनीकट के पास डॉ. वैभव चावला का शव तैरता हुआ मिला। उनके पिता ने शव की पहचान की। शव को नदी से निकालकर बारां के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। 19 मई 2025 को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित

डॉ. वैभव के पिता गोपाल लाल आर्य की शिकायत पर बारां सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए थानाधिकारी हीरालाल और साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की।

Baran Doctor Murder Case: हत्या का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि डॉ. वैभव चावला कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। उसी केंद्र में अशोक कुमार वर्मा नर्सिंग ऑफिसर और शंकरलाल बैरवा हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। कुछ महीने पहले डॉ. वैभव ने अशोक वर्मा को वार्ड में इंजेक्शन लगाने को लेकर डांट लगाई थी, जिसके बाद अशोक ने उनसे बातचीत बंद कर दी थी। इस विवाद की जानकारी डॉ. वैभव के पिता गोपाल लाल को मिली। उन्होंने कोयला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों के बीच सुलह कराई थी।

अशोक वर्मा ने की हत्या

हालांकि, अशोक वर्मा अक्सर बिना कारण ड्यूटी से गैरहाजिर रहते थे और समय पर काम पर नहीं आते थे। इस वजह से डॉ. वैभव ने उनकी उपस्थिति रजिस्टर में गैरहाजिरी दर्ज की। अशोक इस रजिस्टर में गलत तरीके से अपने हस्ताक्षर कर हाजिरी बदल लेते थे। इस बात को लेकर डॉ. वैभव ने पिछले महीने अशोक को 4-5 कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों से नाराज होकर अशोक ने डॉ. वैभव से रंजिश रखना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी नाराजगी अपने सहकर्मी शंकरलाल बैरवा से साझा की, जिसके बाद दोनों ने मिलकर डॉ. वैभव को सबक सिखाने की योजना बनाई।

हत्या का तरीका

17 मई 2025 को डॉ. वैभव चावला अपनी ड्यूटी के लिए कोयला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उस दिन अशोक वर्मा और शंकरलाल बैरवा भी ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद डॉ. वैभव बारां लौटने के लिए निकले। तभी अशोक ने गर्मी का हवाला देकर उन्हें ठंडा पेय पिलाने के बहाने रोक लिया। अशोक ने शंकरलाल को फोन कर ठंडा मंगवाया। तीनों ने साथ में ठंडा पिया। इसके बाद दोनों ने गर्मी का बहाना बनाकर डॉ. वैभव को नहाने के लिए किसी स्थान पर चलने के लिए राजी कर लिया।

अशोक और शंकरलाल ने डॉ. वैभव को उनकी मोटरसाइकिल पर बीच में बिठाकर कोटड़ी सूंड़ा गांव ले गए। वहां अशोक ने एक शराब ठेके से 5 कैन बीयर और पानी की बोतलें खरीदीं, साथ ही किराने की दुकान से सिगरेट भी ली। दोनों ने डॉ. वैभव को ज्यादा शराब पिलाई और पहले से बनाई योजना के तहत उन्हें पार्वती नदी में डुबोकर मार डाला। हत्या के बाद दोनों ने शव को नदी में छोड़ दिया और जंगल के रास्ते पैदल वापस कोयला स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अगले दिन जब डॉ. वैभव के पिता उन्हें तलाशने आए, तो दोनों ने तथ्य छुपाए और उन्हें गुमराह किया।

Baran Doctor Murder Case: जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू की। कोटड़ी सूंड़ा और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली गई। कोटड़ी सूंड़ा में एक किराने की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में अशोक और शंकरलाल को डॉ. वैभव को मोटरसाइकिल पर ले जाते देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अशोक कुमार वर्मा और शंकरलाल बैरवा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। दोनों से अभी और पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

अशोक कुमार वर्मा: 

पिता: गोकुल प्रसाद वर्मा

उम्र: 33 वर्ष

पता: लोढ़ाखेड़ा, थाना बकानी, जिला झालावाड़

वर्तमान पद: नर्सिंग ऑफिसर, कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारां

शंकरलाल बैरवा: 

पिता: नारायण लाल

उम्र: 38 वर्ष

पता: ढाणी राजपुरा, थाना बगरू, जिला जयपुर ग्रामीण

वर्तमान पद: हेल्थ सुपरवाइजर, कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारां

सुमरन सिंह की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani Foundation Day: बड़वानी जिले का स्थापना दिवस…विविध आयोजनों के साथ भव्य उत्सव मनाया
Next: SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल…

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.