Barabanki Ice Worker Murder: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। एक आइसक्रीम बेचने वाले युवक की हत्या कर आरोपी ने न सिर्फ उसका सिर काटा, बल्कि उसका मांस भी खा लिया। यह मामला टिकैतनगर थाना इलाके के परसवाल गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान
बीते शनिवार को यह घटना हुई। मृतक का नाम बब्लू है। वह पारा बेहटा का रहने वाला था। बब्लू 4 भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में उसकी पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। सिर्फ 3 दिन पहले ही उसने बर्फ बेचने का काम शुरू किया था। रोज की तरह शनिवार को भी बब्लू बर्फ की पेटी लेकर परसवाल के पास बेचने निकला था।
सिर धड़ से अलग
बब्लू जब बर्फ बेच रहा था, तब परसवाल के शंकर यादव से उसका झगड़ा हो गया। मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। शंकर यादव इतना गुस्सा हो गया कि वह घर के अंदर गया और गन्ना काटने वाला चाकू लेकर बब्लू पर हमला कर दिया। बब्लू का ध्यान इस वक्त दूसरी तरफ था। इसी दौरान शंकर ने पीछे से आकर बब्लू की गर्दन पर जोरदार वार किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

आंखें, गाल का मांस खाया
हत्या करने के बाद आरोपी शंकर यादव भागने की बजाय बब्लू का कटा हुआ सिर उठाकर अपनी झोपड़ी में ले गया। वहां उसने मिट्टी के चूल्हे में आग जलाकर सिर को भूनना शुरू किया। सबसे डरावनी बात यह है कि आरोपी ने बब्लू की आंखें, गाल और सिर का मांस नोच-नोचकर खा लिया। जब पुलिस को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची, को देखा शंकर कटे हुए सिर को चूल्हे की आग में भून रहा था। परिजनों और चश्मदीदों ने बताया कि वहां का मंजर बेहद भयानक था।

Barabanki Ice Worker Murder:” आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी शंकर यादव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन चश्मदीदों और पिता के बयान से साफ है कि हत्या के साथ नरभक्षी जैसा अपराध भी हुआ है।
