4 रविवार और 2 शनिवार को छोड़कर 9 दिन अलग-अलग जगहों पर कोई काम नहीं होगा
अक्टूबर 2024 में 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। देश में विभिन्न कारणों से अलग-अलग स्थानों पर बैंकों में 9 दिनों तक कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को हर जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दशहरे के दिन 12 अक्टूबर को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां हम आपको अक्टूबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से काम
बैंक की छुट्टियां होने के बावजूद भी आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों या अन्य कामों का लेन-देन कर सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अक्टूबर में 9 दिन तक शेयर बाजार बंद
अक्टूबर 2024 में 9 दिनों तक शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। 8 दिन शनिवार और रविवार को कामकाज बंद रहेगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

Bank Holidays October 2024 List Gandhi Jayanti Dussehra
