Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा दोनों फर्जी निकले
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा दोनों फर्जी निकले

Aditya Mishra May 17, 2025

STF ने बांग्लादेशी दंपती को किया गिरफ्तार

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई वर्षों से सुपेला क्षेत्र में फर्जी नाम और दस्तावेजों के आधार पर रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी निगरानीशुदा अपराधी हरेराम के मकान में किराए से रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

2020 में भी हुई थी गिरफ्तारी, तब भी नहीं थे दस्तावेज

एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, साल 2020 में भी सुपेला पुलिस ने इन दोनों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय भी इनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे और इनके विरुद्ध विदेशी नागरिक अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।

read more: बड़वानी: भीलखेड़ा में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व विभाग का छापा, जेसीबी-तीन ट्रैक्टर जब्त

 बोंगा बॉर्डर से प्रवेश, मुंबई और फिर भिलाई तक का सफर

पुलिस की जांच में सामने आया कि शाहीदा खातून और उनके पति मोहम्मद रसेल 2009 में बांग्लादेश से भारत आए थे। वे पहले हावड़ा होते हुए मुंबई के ठाणे पहुंचे, जहां उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाए और फिर 2017 में भिलाई आकर मजदूरी और कैटरिंग का काम करने लगे।

आधार कार्ड बनवाकर रह रहे थे भारत में अवैध रूप से

हाल ही में STF की जांच में पता चला कि दंपती ने भिलाई में रहते हुए फिर से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसका उपयोग पहचान छिपाने में किया। उनका पासपोर्ट और वीजा दोनों काफी पहले समाप्त हो चुके थे—शाहीदा का 2018 में और रसेल का 2020 में।

 निगरानीशुदा बदमाश के घर रह रहे थे, मकान मालिक से भी होगी पूछताछ

CG NEWS: पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जिस मकान में रह रहे थे वह सुपेला के एक पुराने निगरानीशुदा अपराधी हरेराम के नाम पर है। हरेराम ने दंपती की जानकारी पुलिस से छिपाई और किरायानामा भी थाने में जमा नहीं किया। पुलिस अब मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

read more: हिंदुस्तान यूनिलीवर की सहयोगी कंपनी में लाखों की चोरी |HAMIRPUR |HUL

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: World Hypertension Day History: जानिए हाइपरटेंशन के कारण और कब से शुरु हुआ ये दिन?
Next: UP Human Trafficking: कौशांबी जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला,मां बाप ने 12 साल की लड़की को बेचा

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.