बांग्लादेश हिंदू अत्याचार विरोध: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचारों के विरोध में जन नायक कर्पूरी सर्व समाज रजी संगठन ने प्रदेश के 10 संभागों में एक साथ बांग्लादेश का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा है।
Also Read-छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफा, रायपुर में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी
बांग्लादेश हिंदू अत्याचार विरोध: बहुसंख्यक हिंदूओं पर अत्याचार कर रहे
बता दे, कि इंदौर में जन नायक कर्पूरी सर्व समाज रजी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सेन, जिला अध्यक्ष कार्तिक त्रिवेदी ने बताया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में जिस तरह के हालात है वह सबके सामने हैं। वहां पर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बहुसंख्यक समाज लगातार अत्याचार कर रहा है। युवाओं को मारा जा रहा है और उनके साथ क्रुरता की जा रही है बुजुर्गों के साथ और महिलाओं के साथ शर्मसार कृत्य किए जा रहे है।
Also Read-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: सर्व हिंदू समाज करेगा प्रदर्शन
बांग्लादेश हिंदू अत्याचार विरोध: राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संगठन ने युवाओं के साथ बड़ा गणपति पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया। पुतले को विभिन्न क्षेत्रों में घुमाया भी गया ताकि लोगों में धर्म और समाज के प्रति जागरूकता आए। संगठन द्वारा प्रदेश के 10 संभागों में एक साथ एक समय पर पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाते हुए कार्य किए जाएं। जो भारत में आना चाहते हैं उन्हें यहां पर लाकर बसाया जाए।
