Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा का उबाल, मानवाधिकार रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
  • देश-विदेश

बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा का उबाल, मानवाधिकार रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Narendra Singh February 4, 2026

bangladesh election violence: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे देश में हिंसा और अराजकता की तस्वीर भी गहराती जा रही है. 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले जारी मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट ने हालात को बेहद चिंताजनक बताया है। राजनीतिक हत्याएं, झड़पें और खुलेआम हमले अब आम होते जा रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा 11 दिसंबर 2025 को चुनावी शेड्यूल घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की ढाका में दिनदहाड़े हत्या ने माहौल को और भड़का दिया। इसके बाद से देशभर में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

bangladesh election violence: चुनावी शेड्यूल के बाद बढ़ी हिंसा

बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजनीतिक दलों के बीच टकराव अब सड़कों और बाजारों तक पहुंच गया है।

bangladesh election violence: निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक की हत्या

मैमनसिंह जिले के धोबौरा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार सलमान उमर रुबेल के समर्थक नजरुल इस्लाम की भरे बाजार में हत्या कर दी गई। इसी तरह, जमात-ए-इस्लामी के सेक्रेटरी रेजाउल करीम की शेरपुर जिले में पीट-पीटकर जान ले ली गई।

मानवाधिकार सांस्कृतिक फाउंडेशन (MSF) ने दिसंबर और जनवरी की तुलना करते हुए कहा है कि देश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति तेजी से बिगड़ी है। संगठन ने हालात को “अधिक हिंसक और अस्थिर” बताया है।

Also Read-mumbai airport ground collision: दो विमानों के विंग्स टकराए: टला बड़ा हादसा

75 झड़पों में 11 की मौत, 616 घायल

ऐन ओ सलीश केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, केवल जनवरी महीने में कम से कम 75 झड़पें हुईं। इनमें 11 लोगों की मौत और 616 लोग घायल हुए। वहीं, 21 से 31 जनवरी के बीच प्रचार अभियान शुरू होने के बाद 51 झड़पें दर्ज की गईं, जिनमें चार लोगों की जान चली गई।

बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, 12 दिसंबर 2025 से 26 जनवरी 2026 के बीच कुल 144 हिंसा की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें: 55 झड़पें, 11 धमकाने के मामले,6 उम्मीदवारों पर हमले, 8 चुनावी कार्यालयों पर हमले व आगजनी, 17 चुनावी गतिविधियों में बाधा,24 अन्य आपराधिक घटनाएं शामिल हैं।

Also Read-India US Trade Deal Benefits: US Trade Deal पर सरकार का बड़ा बयान: इंजीनियरिंग से ज्वेलरी तक खुले नए दरवाज़े

274 हिंसक घटनाएं

सरकार भी सतर्क मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस विंग के अनुसार, 12 दिसंबर से 1 फरवरी तक केवल 53 दिनों में 274 चुनावी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नजर रखी जा रही है। तुलना करें तो 2014 के चुनाव के दौरान 530 घटनाएं हुई थीं, जिनमें 115 मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन मौजूदा हालात भी कम चिंताजनक नहीं माने जा रहे।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जरूरी निर्देश
Next: सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे: तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल में कैद आखिरी टास्क

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.