Reporter- साकेत अवस्थी
Banda में एसटीएफ और पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की कीमत का दो कुंतल सूखा गांजा बरामद किया। यह सफलता देर रात चेकिंग के दौरान नरैनी रोड से आ रही महिंद्रा पिकअप लोडर की तलाशी में मिली।
तलाशी के दौरान वाहन से दो कुंतल गांजा बरामद हुआ और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार और प्रयागराज के रास्ते बरेली पहुंचाने की फिराक में थे।
पुलिस का कहना है कि यह तस्करी अंतर-जनपदीय गिरोह का काम है। गिरोह के दो अन्य सदस्य अब भी फरार हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में बांदा कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर यह सफलता हासिल की है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
