संवाददाता – साकेत अवस्थी
वर्तमान प्रधान के भतीजे ने तमंचा लगा कर युवक के साथ की मारपीट। तिलक समारोह से निमंत्रण कर वापस आ रहा था युवक। बीच रास्ते पर अवैध तमंचा लगाकर बेरहमी से मारा-पीटा, जेब में पड़े रुपए भी छीने। गांव के हिस्ट्री सीटर के परिवार के बताए जा रहे हैं आरोपी। पीड़ित का आरोप गांव में गुंडागर्दी का साम्राज्य बनाए हुए हैं आरोपी। सख्त कानून व्यवस्था होने के बावजूद भी कानून का नहीं है आरोपियों को खौफ। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली बबेरू में दर्ज हुआ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित का सीएससी बबेरू में कराया मेडिकल परीक्षण। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का है।
