Gujarat Firecracker Factory Fire: बड़ी खबर गुजरात के बनासकांठा के डीसा से है जहां धुनवा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। बतादें कि आग में 20 मजदूरों के मरने की खबर सामने आ रही है… घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
गोदाम की कई दिवारें धमाके से ढही
बतादें कि एक के बाद एक धमाके होते ही गोदाम की कई दिवारें ढही और मलबा भी दूर दूर तक फैल गया.. घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं… मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री फैक्ट्री में जब मजदूर पटाखे बना रहे थे, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। इसके चलते कुछ श्रमिकों के शव दूर जाकर गिरे।

मौके में घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मलबा हटाने का काम भी किया गया है।
मौत के आकड़े बढ़ने की संभावना
बतादें कि मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है… घटना के बारे में डीसा के धुनवा रोड पर दीपक ट्रेडर्स नाम का पटाखा फैक्ट्री है। आज आतिशबाजी बनाते समय विस्फोटक पदार्थ में अचानक विस्फोट हो गया… जिसके चलते आग लग गई।

क्योंकि ये पटाखा फैक्ट्री थी इसलिए आग ने ज्लद ही विकराल रूप ले लिया… घटना के समय फैक्ट्री में कितने श्रमिक मौजूद थे, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आग बढ़ने से लोगों में अफरा-तफरा मच गई
जानकारी के लिए बतादें कि आग जैसे ही फैली लोगों में अफरा-तफरा का माहौल बन गया… मौजूदा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि 18 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। करीब पांच मजदूरों को इलाज के लिए डीसा भेजा गया है। डिसा विधायक प्रवीण मणि, डीएसपी, अक्षय राज मकवाना,एसपी,बनासकांठा,डिसा डिप्टी कलेक्टर, मामलतदार और प्रशासन के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

डीसा की एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिससे छत गिर गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं।
बॉयलर फटने से हादसा हुआ- प्रवीण माली,डीसा विधायक
Gujarat Firecracker Factory Fire: डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बॉयलर फटने के कारण हुआ। जिसमें इमारत ढह गई और कई लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से कुछ को निकाल लिया गया है। पांच लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मरने वाले सभी एमपी के हरदा,देवास के हैं
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग हादसे में मरने वालों की संख्या 18 से बढ़कर 20 गई है। हादसे में मृतक श्रमिकों में सभी मध्य प्रदेश के मजदूर बताए जा रहे है। इसमें हरदा जिले के हंडिया के रहने वाले आठ और छह देवास के मजूदरों की पहचान हुई है। मृतकों में बाकी छह लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हरदा जिला प्रशासन ने एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की एक टीम को हरदा से बनासकांठा रवाना कर दिया गया है।
मप्र सीएम ने एक्स कर जताया दुख:

Gujarat Firecracker Factory Fire: तो वहीं गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की मृत्यु पर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने एक्स कर दुख जताया है…और सीएम ने कहा कि हादसे के शिकार मजदूरों को हरसंभव सहायता सरकार उपलब्ध कराएंगे। हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हुई है। इसमें इसमें आट श्रमिक हरदा और छह श्रमिक देवास के रहने वाले है। बाकी 6 की पहचान होना बाकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से असमय दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app
Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा
