Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BAN vs NED 1st T20 2025: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका, 14वें ओवर में मैच जीता…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BAN vs NED 1st T20 2025: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका, 14वें ओवर में मैच जीता…

Hema Gupta August 31, 2025

BAN vs NED 1st T20 2025: सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और डच टीम को 8 विकेट पर 136 रन तक सीमित कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने महज 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Read More: Asia Cup 2025: UAE की गर्मी से बदला एशिया कप का टाइम, 9 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट…

तस्कीन अहमद की घातक गेंदबाजी…

बांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद हीरो साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और नीदरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा सैफ हसन ने 2 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। वहीं, मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन को सफलता नहीं मिली।

नीदरलैंड की धीमी शुरुआत…

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डाउड ने 15 गेंद पर 23 रन बनाए, लेकिन उनके साथी विक्रमजीत सिंह 11 गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 7 ओवर तक 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए।

मिडिल ऑर्डर में तेजा निदामनुरु (26), स्कॉट एडवर्ड्स (12), शारिज अहमद (15), नोआह क्रोस (11) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। निचले क्रम में टिम प्रिंगल (16), आर्यन दत्त (13), काइल क्लीन (9) ने रन जोड़कर टीम का स्कोर 136 तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की मजबूत बल्लेबाजी…

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत दमदार रही। ओपनर परवेज हसन इमोन 15 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद कप्तान लिट्टन दास और तंजिद हसन तमीम ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को 9वें ओवर तक बिना किसी मुश्किल के आगे बढ़ाया।

तंजिद हसन 29 रन बनाकर 10वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद कप्तान लिट्टन दास ने शानदार फिफ्टी पूरी की। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर 54 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके साथ सैफ हसन 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों ने टीम को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप से पहले अहम तैयारी…

बांग्लादेश टीम इस सीरीज को एशिया कप की तैयारी के तौर पर खेल रही है। नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 1 और 3 सितंबर को खेला जाएगा।

दूसरी ओर, एशिया कप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें भी तैयारियों में जुटी हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान फिलहाल UAE में ट्राई सीरीज खेल रही हैं। श्रीलंका जिम्बाब्वे में व्हाइट बॉल सीरीज खेल रहा है, जबकि टीम इंडिया इस वक्त किसी मुकाबले में नहीं उतरी है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Junior Hockey World Cup 2025: पाकिस्तान टीम भारत आने पर राजी, 28 नवंबर से होगा टूर्नामेंट!
Next: Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर के बयान से सनातन धर्म में विवाद, शंकराचार्य को लेकर दिया बयान बना बहस का केंद्र

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.