Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BAN vs AUS Womens World Cup: क्या बांग्लादेश रोक पाएगा ऑस्ट्रेलिया की जीत की लय?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BAN vs AUS Womens World Cup: क्या बांग्लादेश रोक पाएगा ऑस्ट्रेलिया की जीत की लय?

Hema Gupta October 16, 2025

BAN vs AUS Womens World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त होंगी। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

Read More: Australia Players Mock India: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे करते हुए उड़ाया मजाक!

ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का मौका है, जबकि बांग्लादेश किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद से मैदान में उतरेगा।

पॉइंट टेबल पर टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया…

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों में शानदार जीत दर्ज की। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया था। टीम 7 अंको से पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

Plenty to play for at #CWC25 today as unbeaten Australia take on Bangladesh in Vizag 🏏

Details on how to watch 👉 https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/IgEjreAzUV

— ICC (@ICC) October 16, 2025

वहीं बांग्लादेश की बात करें तो पिछला मुकाबला उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं अब तक बांग्लादेश ने महज एक मैच में ही जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है।

दोनों टीमों का वनडे रिकॉर्ड…

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब तक 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं और सभी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मारी। वहीं वर्ल्ड कप 2022 में दोनों टीमों का आमना- सामना हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म…

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित और मजबूत टीमों में से एक है।

1. कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी लगातार रन बना रही हैं।

2. गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और मेगन शट विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बन रही हैं।

शोर्ना और शर्मिन अख्तर ने जड़ा अर्धशतक…

बांग्लादेश की ओर से शोर्ना अख्तर और शर्मिन अख्तर ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाए थे।वहीं गेंदबाजी में नाहिदा अख्तर ने 2 विकेट झटके थे। टीम की कोशिश रहेगी कि आज वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रदर्शन को दोहराए।

विशाखापट्टनम में अब तक 8 मैच, चेज करने वाली टीमों का दबदबा…

यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप का चौथा मैच होगा।
यहां अब तक 8 विमेंस वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 7 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

ऐसे में आज टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गर्थ, अलाना किंग और मेगन शट।

बांग्लादेश

रूबिया हैदर, फरगना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी और मारुफा अख्तर।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP cough syrup case: एमपी कफ सिरप कांड में तमिलनाडु से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार
Next: Ramesh Torani Diwali Party: प्रड्यूसर रमेस तोरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्स…

Related Stories

Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.