Ban Sports Minister ON India Relations: बांग्लादेश और भारत के बीच काफी दिनों से सुरक्षा कारणों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, जिसकी वजह से बांग्लादेश ने भारत आकर T20 मैच खेलने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटाकर स्कॉटलैंड टीम को शामिल किया गया। लेकिन अब बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक बन गए। इस पोस्ट को संभालने के बाद उन्होंने BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही है।
उन्होंने ने कहा कि- ‘वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं।’
बांग्लादेश के स्पोर्ट्स मिनिस्टर का बयान
नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक ने कहा कि – ‘शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।’
PM मोदी ने तारिक रहमान को दी थी बधाई
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने पर तारीक रहमान को 13 फरवरी के दिन PM मोदी ने बात कर उन्हें जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि- ‘वे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं।’
BNP ने एक्स पर पोस्ट कर PM मोदी को दिया था धन्यवाद
BNP ने एक्स पर ट्वीट कर पीएम मोदी के बधाई संदेश देने पर उनका शुक्रियादा किया था। और पार्टी ने कहा कि- ‘हम भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने को तैयार हैं। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा।’
बता दें कि, T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम भी खेलने वाली थी, उनके मैच मुंबई और कोलकाता में होने वाले थे। लेकिन, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से मना कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टीम को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया।
जानिए पूरा विवाद?
इस पूरे विवाद की शुरुआत IPL नीलामी के बाद हुई। जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा। इसका भारत में विरोध हुआ, क्योंकि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमला किया जा रहा था। इसके बाद BCCI ने रहमान को IPL से रिलीज कर दिया। इससे BCB भड़क गया और भारत में खेलने से इनकार कर दिया, कहा कि भारत में खेलना बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खतरा है।

