Balod Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 दोस्तों की जान चली गई। दरअसल रास्ते के किनारे एक ट्रक खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बाइक उसके अंदर घुस गई, उस बाइक में 3 लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि, तीनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग सड़क पर हुई।
गुजरा गांव के निवासी थे तीनों मृतक
मृतकों की पहचान प्रशांत हल्बा, विनोद हल्बा और हरीश हल्बा के रुप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक कुसुमकसा से वापस अपने गांव गुजरा लौट रहे थे। बाइक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर कितनी तेज थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छान – बीन कर शवों को एंबुलेंस के जरिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मर्च्युरी में रखवाया गया।

करीब 9 बजे रात हुआ हादसा
जमही टोल प्लाजा के पास के पास 13 फरवरी शुक्रवार करीब रात 9 बजे तीनों युवकर अपने गांव लौट रहें थे, तभी बीच रास्ते में ही किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से बाइक टकरा गई और टक्कर इतनी तेज थी की। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। फिर करीब रात 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा गया, जहां आज शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
