Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BALAGHAT NEWS: बीजापुर की 14 लाख रुपए की इनामी नक्सली फाइटर का बालाघाट में सरेंडर…
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

BALAGHAT NEWS: बीजापुर की 14 लाख रुपए की इनामी नक्सली फाइटर का बालाघाट में सरेंडर…

divya mistry November 3, 2025

BALAGHAT NEWS: बालाघाट: लाल आतंक का गढ़ माने जाने वाले बालाघाट से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. नक्सलवाद को खत्म करने के दिशा में यह आत्मसमर्पण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बालाघाट में 12 साल बाद किसी नक्सली का यह आत्मसमर्पण है. सरेंडर करने वाली युवती का नाम सुनीता बताया जा रहा है और वो छत्तीसगढ़ के बीजापुर की निवासी है. उस पर 14 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था. वह बालाघाट में नक्सली गार्ड के रूप में काम कर रही थी.

BALAGHAT NEWS
BALAGHAT NEWS

12 साल बाद बालाघाट में नक्सली का सरेंडर

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित नक्सल प्रभावित राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान से नक्सलवाद की कमर टूट गई है. इस वजह से नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं.

बालाघाट में 12 साल बाद किसी नक्सली का आत्मसमर्पण है. इससे पहले साल 2013 में एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. अब एक महिला नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है. यह आत्मसमर्पण मध्य प्रदेश नक्सली पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के तहत हुआ.

BALAGHAT NEWS:नक्सल गार्ड के रूप में सक्रिय थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली सुनीता मात्र 23 साल की है. सुनीता 2023 से माओवादी संगठन से जुड़ी थी जो कि हाल ही में बालाघाट में दलम ग्रुप में सक्रिय हुई थी. सुनीता नक्सल गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी. वो बालाघाट के नक्सली दलम के लीडर रामधेर की गार्ड बताई जा रही है.

आधिकारिक पुष्टी आईजी संजय सिंह ने की

सुनीता ने शुक्रवार देर रात बालाघाट की पितकोना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चैरिया कैंप में इंसास राइफल और 3 मैगजीन के साथ सरेंडर किया. इस आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टी आईजी संजय सिंह ने की है.

BALAGHAT NEWS: 14 लाख की इनामी नक्सली थी सुनीता

सुनीता पर 8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. यह आत्मसमर्पण केंद्र सरकार की ‘नियाद नेल्ला नर’ योजना और राज्य की पुनर्वास नीति का परिणाम है, जिसमें आत्मसमर्पण करने वालों को 33 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है. सीएम मोहन यादव ने हाल ही में बालाघाट को नक्सल प्रभावित जिले की श्रेणी से मुक्त घोषित किया था. पूछताछ में सुनीता ने संगठन की आंतरिक कलह और सरकारी योजनाओं से प्रेरित होने की बात कही. इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में अन्य नक्सली भी सरेंडर कर सकते हैं.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-राहुल के हाथ जितनी मछली लगी हैं, उससे कम वोट मिलेंगे
Next: Director Aditya Praise Rashmika: ‘थामा’ के डायरेक्टर ने की रश्मिका की की तारीफ, बोले – 12 घंटे की शिफ्ट पर भी नहीं की शिकायत!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.