धान खरीदी केंद्र में मारपीट और गाली गलौज का आरोप

Balaghat news: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मोहगांव धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप है। यह घटना लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई और CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई।
धान खरीदी केंद्र के प्रभारी ने की थी शिकायत
Balaghat news: धान खरीदी केंद्र के प्रभारी ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और उनके साथियों ने मिलकर मारपीट की और गाली गलौज की। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने कंकर मुंजारे और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को थाने लाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
कांग्रेस विधायक अनुभा के पति है पूर्व सांसद
Balaghat news: गौरतलब है कि कंकर मुंजारे कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के पति हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
