Bakuchi for Skin Problems: ब्यूटी और स्किनकेयर की दुनिया में आए दिन नए-नए तत्व और पौधों के अर्क सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा नाम सामने आया है, जो न केवल त्वचा की समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि बालों की देखभाल में भी सहायक है। यह नाम है—बाकुची।
Read More: Raw Eggs Benefits and Risks: कच्चा अंडा सुपरफूड या स्वास्थ्य के लिए खतरा?
बाकुची क्या है?
इसे संस्कृत में ‘कुचला’ और अंग्रेजी में ‘Babchi’ कहा जाता है, एक औषधीय पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम Psoralea corylifolia है। यह पौधा मुख्य रूप से भारत, चीन और अन्य एशियाई देशों में पाया जाता है। इसके बीजों का उपयोग आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता है।

बाकुची के प्रमुख गुण…
1. एंटीऑक्सीडेंट: यह त्वचा की कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाता है, जिससे त्वचा में उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
2. एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल: यह गुण स्कैल्प और त्वचा पर होने वाले संक्रमणों से बचाव करते हैं।
3. एंटी-इंफ्लेमेटरी: त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है।
4. विटामिन्स और मिनरल्स: विटामिन E, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन से भरपूर, जो त्वचा और बालों की सेहत के लिए आवश्यक हैं।
त्वचा की समस्याओं में बाकुची का उपयोग…
1. पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे: बाकुची के अर्क में मौजूद गुण त्वचा की रंगत को समान बनाने में मदद करते हैं।
2. झुर्रियां और बारीक रेखाएं: एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह त्वचा को टाइट और युवा बनाए रखता है।
3. एक्जिमा और सोरायसिस: इसके सूजन-रोधी गुण त्वचा की जलन और खुजली को कम करते हैं।
4. सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा: यह त्वचा को UV किरणों से होने वाली क्षति से बचाता है।

डैंड्रफ (रूसी) में बाकुची का प्रभाव…
डैंड्रफ की समस्या मुख्य रूप से स्कैल्प की सूजन, खुजली और फंगल संक्रमण के कारण होती है। बाकुची के एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की इन समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं। यह स्कैल्प पर रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
बाकुची का उपयोग कैसे करें?
1. तेल के रूप में: बाकुची के बीजों का तेल स्कैल्प पर हल्के से मसाज करके लगाएं। इसे रात भर छोड़ दें और सुबह शैंपू से धो लें।
2. पेस्ट के रूप में: बाकुची के बीजों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित त्वचा या स्कैल्प पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
3. कॉस्मेटिक उत्पादों में: वर्तमान में कई स्किनकेयर और हेयरकेयर उत्पादों में बाकुची का अर्क मिलाया जा रहा है। इनका उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है।

ध्यान देने योग्य बातें..
1. प्रेग्नेंट महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बाकुची का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
2. कुछ लोगों को इसके उपयोग से एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करें।
3. बाजार में उपलब्ध उत्पादों में बाकुची की सांद्रता और गुणवत्ता भिन्न हो सकती है, इसलिए विश्वसनीय ब्रांड का चयन करें।
Note – उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्त्रोतो से ली गई है, कृपया अप्लाई करने से पहले लें किसी एक्सपर्ट की सलाह।
