Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Baking Soda Safe for Teeth or Not: दांतों के लिए बेकिंग सोडा कितना सुरक्षित? जानिए सच्चाई…
  • Lifestyle

Baking Soda Safe for Teeth or Not: दांतों के लिए बेकिंग सोडा कितना सुरक्षित? जानिए सच्चाई…

Hema Gupta June 24, 2025

Baking Soda Safe for Teeth or Not: दांतों की चमक बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इनमें से एक आम तरीका है – बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल। यह किचन में मिलने वाला एक आम सफेद पाउडर है, जिसे अक्सर दांतों की सफाई और उन्हें सफेद बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या बेकिंग सोडा से दांत साफ करना सुरक्षित है? यह कितना फायदेमंद है और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं? इस बारे में डेंटल एक्सपर्ट्स की राय जानना बेहद जरूरी है।

Read More: Benefits Of Onion: प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानिए इसके फायदे…

बेकिंग सोडा क्या है और यह कैसे काम करता है?

बेकिंग सोडा का केमिकल नाम सोडियम बाइकार्बोनेट (Sodium Bicarbonate) है। यह एक हल्का क्षारीय (alkaline) पदार्थ है जिसमें हल्का घर्षण (abrasive) मौजूद होता है। यही घर्षण दांतों की ऊपरी सतह पर जमा धब्बों और पीलापन को हटाने में मदद करता है। इसी कारण बहुत से लोग इसे घरेलू टूथपेस्ट की तरह उपयोग करते हैं।

डेंटल विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (दिल्ली) के डॉ. प्रवेश मेहरा के अनुसार –

“अगर आप महीने में 1 या 2 बार बहुत हल्के हाथों से और थोड़े समय के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करते हैं तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। लेकिन रोजाना या गलत तरीके से इसका उपयोग आपके दांतों और मसूड़ों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।”

बेकिंग सोडा से दांत साफ करने के संभावित फायदे…

दाग-धब्बों को हटाएं..

सतही धब्बे जैसे चाय, कॉफी, या धूम्रपान से होने वाले दाग हल्के रूप से हट सकते हैं।

सस्ता और आसानी से उपलब्ध..

यह हर घर में आसानी से पाया जाता है और बाजार में मिलने वाले महंगे टूथपेस्ट का विकल्प माना जाता है।

बैक्टीरिया को कम करने की क्षमता..

बेकिंग सोडा में हल्की जीवाणुनाशक (antibacterial) क्षमता होती है, जिससे मुंह की सफाई में थोड़ी मदद मिल सकती है।

लेकिन… इससे क्या नुकसान हो सकते हैं?

1. Enamel को नुकसान

दांतों की ऊपरी परत जिसे Enamel कहा जाता है, बेकिंग सोडा के अधिक इस्तेमाल से घिस सकती है। Enamel दांतों को ठंडा-गर्म खाना और अम्लीय तत्वों से बचाने का काम करता है। इसके घिसने से दांतों में झनझनाहट (Sensitivity) या तेज दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

2. मसूड़ों को नुकसान

बेकिंग सोडा के लंबे समय तक उपयोग से मसूड़े कमजोर हो सकते हैं। इससे मसूड़ों में जलन, खून आना, और दांतों का हिलना शुरू हो सकता है।

3. pH बैलेंस गड़बड़ाना

मुंह के अंदर एक संतुलित pH (एसिड-बेस) लेवल होता है। बेकिंग सोडा के अत्यधिक उपयोग से यह संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ने, मुंह से बदबू आने और संक्रमण की आशंका रहती है।

4. दांत कमजोर होना और टूटने की आशंका

Enamel के घिसने से दांत कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूट सकते हैं। इससे लंबे समय में रूट कैनाल या दांत उखाड़ने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

कितनी बार बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है?

डॉ. मेहरा की सलाह के अनुसार,

1. बेकिंग सोडा का उपयोग महीने में सिर्फ 1 या 2 बार, वह भी बहुत हल्के हाथ से और 5 मिनट से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

2. बेकिंग सोडा को सीधे दांतों पर लगाकर ब्रश करना हानिकारक हो सकता है। बेहतर है कि इसे थोड़े पानी या नारियल तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।

सुरक्षित विकल्प क्या हैं?

1. डेंटिस्ट से सलाह लेकर टीथ-व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का करें उपयोग।

बाजार में मिलने वाले कुछ टूथपेस्ट, जो डेंटल एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित हैं, Enamel को सुरक्षित रखते हुए सफेदी लाने में मदद कर सकते हैं।

2. साल में एक बार कराएं डेंटल क्लीनिंग

प्रोफेशनल स्केलिंग और क्लीनिंग से दांतों की सफाई होती है और वे सुरक्षित भी रहते हैं।

3. नीम, बबूल की दातून या आयुर्वेदिक पेस्ट अपनाएं

ये नेचुरल विकल्प हैं और लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

4. मौखिक स्वच्छता पर दें ध्यान..

दिन में दो बार ब्रश करें, माउथवॉश का इस्तेमाल करें और दांतों के बीच फ्लॉस करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर…
Next: Rahli NEWS: रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला, दो छात्राएं घायल

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.