Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Bahraich petrol pump chori: पेट्रोल पंप चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी गिरफ्तार, लाखों की रकम बरामद
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Bahraich petrol pump chori: पेट्रोल पंप चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी गिरफ्तार, लाखों की रकम बरामद

himani Shrotiya May 15, 2025

 Bahraich petrol pump chori:बहराइच जिले के थाना मटेरा क्षेत्र में गौरा धनौली स्थित भोला पेट्रोल पंप पर सोमवार रात हुई लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस और सर्विलांस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पेट्रोल पंप के ही कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

5 लाख 77 हजार की चोरी

घटना के अनुसार, सोमवार रात गौरा धनौली पेट्रोल पंप की कैश बॉक्स से 5,77,410 रुपये की चोरी हुई थी। पेट्रोल पंप मालिक हर्ष वर्धन सिंह ने इसकी लिखित शिकायत थाना मटेरा में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामनयन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और जांच के लिए थाना मटेरा पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम को लगाया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

Read More: Hamirpur Fire Incident: बिवांर कस्बे में ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

CCTV हुआ खुलासा

पुलिस ने सबसे पहले पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान पुलिस का शक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी सुभाकर यादव पर गया, जो दरगाह थाना क्षेत्र के परसौरा, अशरफा का निवासी है। पुलिस ने सुभाकर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। शुरू में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन पुलिस के दबाव और सबूतों के सामने वह टूट गया और चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर कैश बॉक्स से रुपये चुराए थे।

दुर्गा प्रसाद तिवारी, एएसपी ग्रामीण
दुर्गा प्रसाद तिवारी, एएसपी ग्रामीण

 Bahraich petrol pump chori:आरोपी हुआ गिरफ्तार

सुभाकर की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई पूरी रकम 5,77,410 रुपये बरामद कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने घटना के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी जब्त किए। मामले में पुलिस ने सुभाकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। यह पूरी कार्रवाई अगले दिन पेट्रोल पंप से ही की गई, जिससे पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना हो रही है।

अखिलेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Director Told Salman’s Party Incident: सलमान की पार्टी में रशियन टीम का घमंड चूर-चूर!
Next: शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी : सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार!

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.