Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • bageshwar-dham: गरबा पंडालों में फूहड़ता पर गरजे बाबा बागेश्वर, बोले-नौ दिन दुर्गा-दुर्गा और दसवें दिन दारू-मुर्गा
  • मध्य प्रदेश

bageshwar-dham: गरबा पंडालों में फूहड़ता पर गरजे बाबा बागेश्वर, बोले-नौ दिन दुर्गा-दुर्गा और दसवें दिन दारू-मुर्गा

Narendra Singh October 1, 2025

गरबा के नाम पर फूहड़ता, देवी उपासना का मज़ाक: बाबा बागेश्वर

bageshwar dham garba controversy: बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा और डांडिया के आयोजनों में बढ़ती अशालीनता और फूहड़ता पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि “नवरात्रि के नौ दिन लोग देवी का नाम लेते हैं और दसवें दिन शराब और मांस के साथ धर्म का मज़ाक उड़ाते हैं।“बाबा बागेश्वर ने आयोजकों से अपील की कि गरबा पंडालों में मर्यादा बनी रहनी चाहिए, अन्यथा ये आयोजन संस्कृति से अधिक बाजारवाद बनकर रह जाएंगे।

देवी भक्ति का मजाक मत बनाओ’-बाबा बागेश्वर

उन्होंने आग्रह किया “गरबा पंडालों में केवल वही युवक-युवतियां प्रवेश पाएं, जिनकी पोशाकें पूरी हों. इससे पहले भी अपील की थी गरबा पंडाल के गेट पर आने वाले लोगों पर गौमूत्र के छिड़कना चाहिए और गैर हिंदुओं को नहीं आना चाहिए. इसके बाद कई पंडालों में बैनर लगाए गए. जब हम दूसरे मजहब के आयोजनों में शामिल नहीं होते, तो उन्हें भी हमारे धार्मिक उत्सवों में नहीं आना चाहिए. लेकिन जितना मजाक सनातन धर्मावलंबी स्वयं अपने धर्म का बनाते हैं, उतना अन्य मजहब के लोग भी नहीं बनाते. नवरात्रि में नौ दिन दुर्गा-दुर्गा करने वाले ही दसवें दिन दारू और मुर्गा करते हैं, यही सबसे बड़ी विडंबना है.”

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

bageshwar dham garba controversy: ‘कन्याओं की पूजा करें, सुरक्षा का संकल्प लें’

बाबा बागेश्वर ने कहा कि “नवरात्रि केवल पूजा का नहीं, संकल्प का पर्व है। हमें कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजना चाहिए और केवल दक्षिणा नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा का वचन भी देना चाहिए।“बागेश्वर धाम में नौवें दिन कन्या पूजन के साथ 64 खप्परों की पूजा की गई।पूरे गांव में जवारे निकाले गए और देवी भजनों के साथ देवी मंदिर तक यात्रा निकली गई।

देवी भजनों के साथ माता मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर

bageshwar dham garba controversy: बागेश्वर धाम में 64 खप्पर रखकर 9 दिन तक आराधना की जा रही थी. देवी भजनों के साथ 64 खप्परों को गांव के प्राचीन देवी मंदिर ले जाया गया, जहां उन्हें सम्मान के साथ रखा गया. इसके पूर्व बागेश्वर धाम में कन्याओं का पूजन करते हुए पं. शालिगराम गर्ग ने उन्हें दक्षिणा दी. कन्याओं के सिर पर खप्पर रखकर समूचे गांव में जवारे निकाले गए. लोगों ने अपने-अपने दरवाजों पर जवारों की पूजा की. ढोल-नगाड़े के साथ उत्साह से लोग पूरे गांव में घूमे. गांव के लोग भक्ति भाव के साथ माता रानी के भजन गाते चल रहे थे.

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Baba Chaitanyananda: 17 छात्राए, यौन उत्पीड़न और बाबा चैतन्यानंद का घिनौना सच… जानिए
Next: Avika Gor Wedding Video Viral: ‘बालिका वधू’ की फेम एक्ट्रेस बनी रियल वधु, पति पत्नी पंगा सेट पर रचाई शादी…

Related Stories

होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.