Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • bageshwar-dham: चमकी भक्त की किस्मत, रातों-रात आदिवासी गायक फेमस, बागेश्वर सरकार ने खुश होकर दी एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी
  • मध्य प्रदेश

bageshwar-dham: चमकी भक्त की किस्मत, रातों-रात आदिवासी गायक फेमस, बागेश्वर सरकार ने खुश होकर दी एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी

Narendra Singh September 28, 2025

बागेश्वर धाम चमत्कार: छतरपुर के बागेश्वर धाम में आदिवासी गायक अमित धुर्वे ने अपनी सुरमयी आवाज से हजारों भक्तों का मन मोह लिया। बाबा बागेश्वर के दरबार में गजल शैली में गाए गए उनके भजनों की तारीफ करते हुए धीरेंद्र शास्त्री भी उनके मुरीद हो गए। कुछ ही घंटों में अमित को नामी म्यूजिक कंपनी से गाने का ऑफर मिला और बाबा ने मंच से उन्हें एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी भेंट की।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

भजन की प्रस्तुति ने किया सभी का मन मोह

22 सितंबर को नवरात्रि के दौरान जब हजारों भक्त माता की भक्ति में लीन थे, तब अमित ने अपनी भजन प्रस्तुति दी। उनकी आवाज ने सभी को भावविभोर कर दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने अमित को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया और उन्हें चढ़ोत्तरी प्रदान की। इस प्रस्तुति के बाद अमित का भजन बागेश्वर धाम के चैनल पर प्रसारित हुआ, जिससे उनकी पहचान पूरे देश में फैल गई।

बागेश्वर धाम चमत्कार: इस कंपनी से मिला बड़ा ऑफर

आदिवासी सेवादार अमित धुर्वे धीरेंद्र शास्त्री के बड़े भक्त हैं. वे पेशे से गायक हैं, वो मंडलियों और पूजा पंडालों आदि में भजन गाकर अपना जीवन यापन करते हैं. उन्होंने शनिवार को बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामने भजन की शानदार प्रस्तुति दी. अमित ने जब सुर लगाया तो बागेश्वर बाबा भी दंग रह गए. उनकी गायकी सुनकर पूरा पंडाल भावविभोर हो गया. धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया. साथ ही एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी देने की बात कही.

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

बागेश्वर धाम चमत्कार: छोटे कलाकारों को बड़ा मंच देने की कोशिश-प.धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के सेवादार कमल अवस्थी बताते हैं “महाराज का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि गांव–कस्बों और छोटे क्षेत्रों तक सीमित रहने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को एक विशाल मंच मिले, ताकि उनकी कला देश-विदेश तक पहुंच सके. इसी भाव से बागेश्वर महाराज ने अपने कथा मंच और बागेश्वर धाम के चैनल के माध्यम से ऐसे कलाकारों को लाखों भक्तों तक पहुंचाया है. परिणामस्वरूप अनेक कलाकार आज देश के बड़े-बड़े मंचों पर अपनी वाणी-कला और भजनों से लोगों का मन मोह रहे हैं.”

बाबा बागेश्वर की प्रेरणा और आशीर्वाद

बागेश्वर धाम चमत्कार: कुछ दिनों पहले बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को उनके ही एक सेवादार ने गजल-शैली में भजन गाते हुए अमित धुर्वे की एक रील दिखाई थी. भक्ति से ओत-प्रोत अमित की आवाज सुनकर बागेश्वर महाराज अत्यंत प्रसन्न हुए और तुरंत उसके बारे में जानकारी लेने को कहा. कुछ ही दिनों में महाराज ने स्वयं अमित धुर्वे से बात की और उन्हें नवरात्रि कथा महोत्सव में आमंत्रित किया और जब कथा के मंच पर अमित आदिवासी ने जो समा बांधा वह सब को भा गया.

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोटा हादसा: टीवी एक्ट्रेस के दो बेटों की दम घुटने से मौत
Next: UN में जयशंकर का हमला: पड़ोसी देश बना आतंक का सेंटर

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.