
Bageshwar Dham: खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी शामिल हुई. । बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया।
राष्ट्रपति ने जोड़ों को सूट और साड़ियां भेंट कीं
राष्ट्रपति दूल्हों और दुल्हनों के लिए सूट और साड़ियां लेकर आई हैं। उन्होंने सभी को भेंट दी। तो वही धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को हनुमान यंत्र भेंट किया
विवाह समारोह में ये सेलीब्रेटी पहुंचे
समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं।
251 मंडप बनाए गए
बागेश्वर धाम के प्रमुख सेवादार नितेंद्र चौबे ने बताया कि विवाह की तैयारियां पंडाल के पास ही की गई हैं। सड़क के एक तरफ जयमाला होगी। दूसरी तरफ मंडप बनाए गए हैं। उसके पीछे बेटियों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। यहां अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर वरमाला होगी। विदाई शाम करीब 5 बजे होगी। उपहार के लिए सभी की गाड़ियां बुलवा ली गई हैं
राजस्थान से मंगवाए 20 लाख रसगुल्ले
बागेश्वर धाम में भंडारे की जिम्मेदारी सागर के कैटरर्स को दी गई है। इसके संचालक राजा ठाकुर बताते हैं कि करीब 400 लोगों का स्टाफ खाना बनाने में जुटा। इतने ही लोग धाम के शिष्य मंडल की टीम भी मदद में लगी है। 20 फरवरी से खाना बनाने का काम शुरू कर दिया था। प्रसाद शुद्ध घी में बनाया गया है। राजस्थान से 20 लाख पीस छेना के रसगुल्ले भी मंगवाए हैं। खाना बनाने का काम मशीनों की मदद से किया जा रहा है। 12 से 15 एकड़ में भंडारे की व्यवस्था है।
20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था
आयोजन के लिए 20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था है। मेन्यू में बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए 400 लोग पिछले छह दिन से खाना बनाने में जुटे हैं। इतने ही लोग शिष्यमंडल की मदद कर रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं।
Read More:- Rudrabhishek on Mahashivratri:- विशेष वस्तुओं का महत्व और उनके दिव्य प्रभाव
Bageshwar Dham:- ऐसी रहेगी व्यवस्था
विवाह के लिए मंच तीन स्तर का बना है।
50 हजार स्क्वायर फीट का स्थाई डोम तैयार हो गया है।
छठवें विशाल महोत्सव के लिए इस बार तीन स्तरीय मंच तैयार किया गया है।
जो कि 48 सौ वर्गफिट में मंच तैयार किया गया है।
तीन स्तर के मंच में सबसे ऊपर अतिथि और संत गण रहेंगे,
दूसरे और तीसरे स्तर में वर वधुओं के जयमाला हेतु व्यवस्था की गई है।
50 हजार स्क्वायर फीट का स्थाई डोम सैकफोन लोगों ने मिलकर तैयार किया है
तो वहीं 30-30 हजार स्क्वायर फीट के दो अस्थाई जर्मन डोम भी तैयार हो रहे हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
251 जोड़ों का विवाह
Bageshwar Dham:- बागेश्वर धाम में…
महाशिवरात्रि पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें 251 गरीब कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा।
इनमें से 108 बेटी आदिवासी समाज और 143 बेटियां अन्य समाज से हैं।
