2600 करोड़ की मिली जिले को सौगात
टंट्या मामा के नाम पर ‘निवाली माइक्रो उद्वहन परियोजना’

Badwani News: खबर मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से है जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के सेंधवा में ‘सेंधवा एवं निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं’ का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। आपको बतादें की मुख्यमंत्री ने निवाली माइक्रो उद्वहन परियोजना का नाम प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता टंट्या मामा के नाम पर रखने की घोषणा की।
लाभार्थियों को सीएम ने दी शुभकामनाएं

Badwani News: सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत 1402.74 करोड़ रुपये और निवाली परियोजना की लागत 1088.24 करोड़ रुपये होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
किसानों की समृद्धि से ही एमपी का विकास होगा- सीएम

Badwani News: एमपी के मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की समृद्धि से ही मध्यप्रदेश का विकास संभव है और इस उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़वानी में आज दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि सरकार का संकल्प है कि हर गांव और हर खेत तक सिंचाई और पीने का पानी पहुंचे।
PSC अभ्यर्थियों के लिए क्या कहा सीएम ने पढ़िए…

Badwani News: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने PSC अभ्यर्थियों को भी एक बड़ी खुशखबरी दी जिसमें उन्होंने बताया कि पीएसी की 3 साल की परीक्षा एक साथ कराई जाएगी।
